प्रौद्योगिकी

इन इलेक्ट्रिक दो पहिया में मिलती है सबसे ज्यादा रेंज

Rounak Dey
20 Jun 2023 8:48 PM IST
इन इलेक्ट्रिक दो पहिया में मिलती है सबसे ज्यादा रेंज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | केंद्र सरकार की ओर से फेम-2 सब्सिडी कम होने के बाद भी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए कई कंपनियों की ओर से नए उत्पाद भी लाए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे पांच इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की जानकारी दे रहे हैं जो सबसे ज्यादा रेंज के साथ आते हैं।

अल्ट्रावायलेट की ओर से एफ77 इलेक्ट्रिक बाइक को ऑफर किया जाता है। इस बाइक को सिंगल चार्ज में 307 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 3.80 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत पर मिलती है। इसकी रेंज अन्य सभी कंपनियों के इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों से ज्यादा है।

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी की ओर से मई में ही पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 212 किलोमीटर की है। इस स्कूटर को 1.45 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

ओबेन की ओर से रोर इलेक्ट्रिक बाइक को ऑफर किया जाता है। इस बाइक को सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। राइडिंग के लिए इसमें तीन मोड मिलते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.02 लाख रुपये है।

Next Story