प्रौद्योगिकी

Hide Paymen Feature: अब हाइड करें अपने Private ट्रांजेक्शन, ऐसे काम करता है ये नया फीचर

Ashish verma
19 May 2025 6:17 PM IST
Hide Paymen Feature: अब हाइड करें अपने Private ट्रांजेक्शन, ऐसे काम करता है ये नया फीचर
x
Paytm ने नया Hide Payment फीचर अपने ऐप के लेटेस्ट वर्जन में किया रोलआउट

Technology प्रौद्योगिकी: पेटीएम ने अपने ऐप में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो प्राइवेसी से जुड़ा है। इस नए 'हाइड पेमेंट' फीचर की मदद से अब यूजर अपनी पेमेंट हिस्ट्री से किसी भी ट्रांजेक्शन को डिलीट या हाइड कर सकते हैं। यानी अगर आपने कोई ऐसा पेमेंट किया है जिसे आप नहीं चाहते कि कोई और देखे, जैसे कि कोई पर्सनल गिफ्ट, सरप्राइज एक्सपेंस या सेंसिटिव पेमेंट, तो अब आप उसे अपनी हिस्ट्री से गायब कर सकते हैं। यह ट्रांजेक्शन गायब तो हो जाएगा लेकिन पूरी तरह से डिलीट नहीं होगा, बल्कि एक सुरक्षित सेक्शन में सेव हो जाएगा जिसे सिर्फ यूजर ही एक्सेस कर पाएगा।

पेटीएम ने आगे यह भी बताया है कि नया हाइड पेमेंट फीचर फिलहाल पेटीएम ऐप के लेटेस्ट वर्जन में रोलआउट किया गया है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए एक्टिवेट किया जा रहा है। इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा;

सबसे पहले अपने पेमेंट हिस्ट्री में जाएं और उस ट्रांजेक्शन को चुनें जिसे आप छिपाना चाहते हैं
  • + अब 'Hide Payment' ऑप्शन पर टैप करें
  • ट्रांजेक्शन के छिप जाने के बाद यह नॉर्मल हिस्ट्री से गायब हो जाएगा
  • ट्रांजेक्शन की जानकारी एक अलग Hidden Payments सेक्शन में चली जाएगी
  • इस सेक्शन को एक्सेस करने के लिए यूजर को ऑथेंटिकेशन पास करना होगा, यानी पिन, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
पेटीएम का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो अपना फोन दूसरों के साथ शेयर करते हैं या ऐसी स्थिति में हैं जहां कोई उनके फोन स्क्रीन पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देख सकता है। यूजर जब चाहे तब छिपे हुए ट्रांजेक्शन को अनहाइड भी कर सकता है। एक तरह से यह डिजिटल प्राइवेसी के लिए लॉकबॉक्स की तरह काम करता है। यूपीआई और डिजिटल ट्रांजेक्शन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यह फीचर कई यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
Next Story