- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Haldwani: भीषण गर्मी...
प्रौद्योगिकी
Haldwani: भीषण गर्मी से राहत के आसार, 17 मई को बदलेगा मौसम
Tara Tandi
15 May 2025 11:42 AM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय गर्मी के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े भी चल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 मई को पूरे राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हल्द्वानी में अब गर्मी अपना सितम कर रही है। बुधवार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा था। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े चल रहे थे। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग अपना सिर ढककर गर्मी से बच रहे थे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहाड़ों में भी पारा चढ़ रहा है। मुक्तेश्वर में अचानक तापमान में उछाल आया है। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा जो विगत दिनों की अपेक्षा करीब नौ डिग्री ज्यादा है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 17 मई को पूरे राज्य में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।
TagsHaldwani भीषण गर्मीराहत आसार17 मई बदलेगा मौसमHaldwani is in severe heatrelief expectedweather will change on 17 Mayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





