प्रौद्योगिकी

WhatsApp को हैकर्स ने बनाया निशाना, अकाउंट हुए हैक, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Feb 2025 2:15 PM IST
WhatsApp को हैकर्स ने बनाया निशाना, अकाउंट हुए हैक, मचा हड़कंप
x
नई दिल्ली: Meta ने कंफर्म किया है कि WhatsApp पर हैकर्स का हमला हुआ था. इस हैकिंग में जीरो क्लिक टेकनीक का इस्तेमाल किया गया. पुरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया था कि चंद WhatsApp यूजर्स साइबर अटैकर्स के निशाने पर हैं.
Meta ने इस साइबर अटैक को लेकर आरोप लगाए हैं कि Paragon के सर्विलांस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है, जिसका नाम Graphite है. WhatsApp के मालिक Meta ने बताया कि इस साइबर अटैक में करीब 90 लोगों को शिकार बनाया है.
एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप की तरफ से कंफर्म किया जा चुका है कि साइबर अटैकर्स 90 लोगों तक पहुंचे, उनको शिकार बनाया और संभवतः उनके डेटा में सेंधमारी की. ये 90 लोग जर्नलिस्ट और कई बड़े शख्स बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है.
Meta ने कंफर्म किया है कि अटैकर्स ने चुनिंदा लोगों को शिकार बनाया. इसमें जर्नलिस्ट और सिविल सोसायटी के कई मेंबर्स शामिल रहे. कंपनी का मानना है कि ये लोग 20 अलग-अलग देशों में मौजूद हैं. Paragon Solution का Graphite, असल में जीरो क्लिक टेकनीक पर काम करता है. इसका मतलब है कि बिना क्लिक के यह डिवाइस में पहुंच सकता है और डेटा में सेंधमारी करने की क्षमता रखता है. मोबाइल मालिक को इस सेंधमारी की कानों-कान खबर नहीं होगी. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.
Gmail की तरफ से भी वॉर्निंग जारी की है और सभी यूजर्स को सावधान रहने को कहा है. इसके 2500 करोड़ यूजर्स हैं और सभी को सतर्क रहने को कहा.
हाल ही में कई प्लेटफॉर्म पर अटैक की जानकारी सामने आई हैं, लेकिन Gmail का यूजरबेस बहुत ही बड़ा है. Gmail पर कई सेंसटिव डिटेल्स होती हैं, जिनके चोरी होने पर हैकर्स आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story