प्रौद्योगिकी

हैकर्स ने सोर्स कोड चुराया, मालवेयर किया इंस्टॉल: GoDaddy

jantaserishta.com
19 Feb 2023 4:41 PM IST
हैकर्स ने सोर्स कोड चुराया, मालवेयर किया इंस्टॉल: GoDaddy
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वेब होस्टिंग प्लेटफॉर्म गोडैडी ने खुलासा किया है कि साइबर अपराधियों ने उनके सिस्टम तक पहुंच बना ली है, उनके नेटवर्क पर मालवेयर इंस्टॉल कर दिया है और उनके सोर्स कोड के कुछ हिस्सों को चुरा लिया है। कंपनी ने कहा कि वह इस मुद्दे की और जांच करने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के अलावा दुनिया भर में कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम कर रही है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, हमारे पास सबूत हैं और कानून प्रवर्तन ने पुष्टि की है कि इस घटना को गोडैडी जैसी होस्टिंग सर्विस को टारगेट करने वाले एक जटिल और संगठित समूह द्वारा अंजाम दिया गया।
हैकर्स का टारगेट वेबसाइटों और सर्वरों को फिशिंग कैपेंन, मालवेयर वितरण और अन्य दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के लिए मालवेयर से जोड़ना था।
गो डैडी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) फाइलिंग में खुलासा किया कि उनका मानना है कि हैकर्स वही ग्रुप है जो उसने मार्च 2020 में कंपनी के नेटवर्क के अंदर पाए थे।
दिसंबर 2022 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, इसका पता तब चला, जब गोडैडी को अपनी वेबसाइटों को रुक-रुक कर रीडायरेक्ट करने के बारे में कस्टमर्स से शिकायतें मिलनी शुरू हुईं।
कंपनी ने तुरंत स्थिति को सुधारा और भविष्य के ऐसे मामलों को रोकने के प्रयास में सुरक्षा उपायों को लागू किया।
कंपनी ने कहा, हम इस घटना से मिले सबक का उपयोग अपने सिस्टम की सुरक्षा बढ़ाने और अपने कस्टमर और उनके डेटा की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं।
नवंबर 2021 में, ग्लोबल वेब होस्टिंग प्लेटफॉर्म गोडैडी ने खुलासा किया कि उसके लगभग 1.2 मिलियन वर्डप्रेस कस्टमर्स की संवेदनशील जानकारी से समझौता किया गया था।
गोडैडी ने यूजर्स को चेतावनी दी थी कि यह जोखिम यूजर्स को फिशिंग हमलों के अधिक जोखिम में डाल सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story