प्रौद्योगिकी

हैकर्स का कारनामा: सैमसंग का 190GB संवेदनशील डेटा किया लीक, Galaxy स्मार्टफोन्स के सोर्स कोड भी

jantaserishta.com
8 March 2022 11:48 AM IST
हैकर्स का कारनामा: सैमसंग का 190GB संवेदनशील डेटा किया लीक, Galaxy स्मार्टफोन्स के सोर्स कोड भी
x

नई दिल्ली: Samsung Electronics Co. को बड़ा झटका लगा है. Samsung का इंटरनल डेटा एक्सपोज हो गया है. कंपनी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि लीक डेटा में Galaxy स्मार्टफोन्स के ऑपरेशन का सोर्स कोड भी शामिल है.

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस बारे में तब बयान जारी किया जब एक हैकिंग ग्रुप को लेकर दावा किया कि उसने सैमसंग डेटा का एक्सेस गेन कर लिया है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस हैकर ग्रुप ने ही कुछ समय पहले Nvidia पर भी अटैक किया था.
कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि किसी और ब्रीच से बचने के लिए तैयारी कर ली गई है. कंपनी की ओर से ये भी जानकारी दी गई कि इससे कस्टमर्स का पर्सनल डेटा प्रभावित नहीं हुआ है. सैमसंग ने बताया कि सिक्योरिटी ब्रीच कंपनी के कुछ इंटरनल डेटा को लेकर हुआ था.
सैमसंग के अनुसार इस सिक्योरिटी ब्रीच मे गैलेक्सी डिवाइस के ऑपरेशन से जुड़े कुछ सोर्स कोड भी थे. लेकिन, इसमें किसी कस्टमर्स या कर्मचारी का पर्सनल डेटा शामिल नहीं था. फिलहाल इससे हमारे बिजनेस या कस्टमर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
190GB है लीक फाइल का साइज
भाविष्य में ऐसी घटना ना घटे इसके लिए हमनें जरूरी कदम उठाएं हैं और हम कस्टमर्स को बिना किसी रुकावट के लगातार सेवा देते रहेंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि LAPSUS$ हैकर ग्रुप ने 190GB torrent file को अपने Telegram चैनल पर अपडेट किया था.
हैकर ग्रुप ने ये भी दावा कि इस फाइल में सैमसंग का कंफिडेंशियल सोर्स कोड शामिल है जो कंपनी की डिवाइस सिक्योरिटी सिस्टम को एक्सपोज करते हैं. इस लिस्ट में दिए गए आइटम्स में सैमसंग स्मार्टफोन बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन और बूटलोडर सोर्स का अल्गोरिदम है जिससे कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम कंट्रोल को बायपास किया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story