प्रौद्योगिकी

हैकर का दावा, 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स का डाटा चोरी

jantaserishta.com
26 Dec 2022 3:30 PM IST
हैकर का दावा, 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स का डाटा चोरी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एक हैकर ने करीब 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स का डेटा चुराकर उसे डार्क वेब पर बेचने का दावा किया है।
इजराइली साइबर इंटेलिजेंस फर्म, हडसन रॉक के अनुसार, डेटाबेस में हाई प्रोफाइल यूजर्स के ई-मेल और फोन नंबर समेत महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
हडसन रॉक ने ट्विटर पर पोस्ट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हैकर ने डेटा लीक होने की जानकारी साझा की है।
चुराए गए डेटा में डब्ल्यूएचओ, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और अमेरिकी सिंगर चार्ली पुथ समेत अन्य के बारे में जानकारी शामिल है।
हैकर ने अपने पोस्ट में लिखा है, मैं 400 मिलियन से ज्यादा यूनिक ट्विटर यूजर्स का डेटा बेच रहा हूं, यह डेटा पूरी तरह से प्राइवेट है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा चोरी करने का दावा करने वाले हैकर ने ट्विटर को एक डील की पेशकश की है।
हैकर ने कहा, ट्विटर या एलन मस्क अगर इस पोस्ट को पढ़ रहे हो तो आपको पहले ही 54 मिलियन से अधिक यूजर्स के डाटा लीक होने पर जीडीपीआर के जुर्माने का रिस्क है। अब 400 मिलियन यूजर्स के डाटा लीक होने पर जुर्माने के बारे में सोचें।
इसमें कहा गया है, फेसबुक की तरह सीडीपीआर उल्लंघन के जुर्माने में 2.76 मिलियन डॉलर का भुगतान करने से बचने का आपका सबसे अच्छा विकल्प इस डेटा को विशेष रूप से खरीदना है।
उन्होंने कहा कि वह किसी भी बिचौलिए से निपटने के लिए तैयार हैं।
उसने आगे कहा, मैं इस थ्रेड को डिलीट कर दूंगा और इस जानकारी को दोबारा नहीं बेचूंगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story