प्रौद्योगिकी

Low price में बड़ा कमाल, इस कार ने संभाली कंपनी की सेल

Ratna Netam
9 July 2026 7:15 PM IST
Low price  में बड़ा कमाल, इस कार ने संभाली कंपनी की सेल
x

New Delhi नई दिल्ली : फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोन इंडिया की जून 2026 और साल के पहले छह महीनों (जनवरी-जून 2026) की बिक्री रिपोर्ट सामने आ गई है। कंपनी की बिक्री में जून महीने में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। हालांकि, भारतीय बाजार में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए सिट्रोन को अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

जून 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 610 यूनिट रही। इससे पहले मई महीने में सिट्रोन ने 333 यूनिट कारों की बिक्री की थी। यानी जून में कंपनी की बिक्री में सुधार देखने को मिला। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार एक बार फिर सिट्रोन C3 रही। वहीं, कूप SUV सेगमेंट में आने वाली सिट्रोन बेसाल्ट ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया और इस साल की अब तक की सबसे बेहतर बिक्री दर्ज की।

C3 बनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

सिट्रोन C3 लगातार कंपनी की बिक्री में सबसे बड़ा योगदान दे रही है। साल 2026 में जनवरी से जून तक इसकी बिक्री में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

जनवरी 2026 में C3 की 831 यूनिट, फरवरी में 753 यूनिट, मार्च में 531 यूनिट, अप्रैल में 392 यूनिट, मई में 110 यूनिट और जून में 248 यूनिट की बिक्री हुई।

हालांकि मई के मुकाबले जून में C3 की बिक्री में सुधार हुआ, लेकिन शुरुआती महीनों की तुलना में इसकी बिक्री अभी भी कम बनी हुई है।

बेसाल्ट कूप SUV ने किया शानदार प्रदर्शन

सिट्रोन की बेसाल्ट कूप SUV ने जून में कंपनी को बड़ी राहत दी। इस मॉडल ने 2026 में अपनी सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की।

बेसाल्ट की जनवरी में 70 यूनिट, फरवरी में 73 यूनिट, मार्च में 62 यूनिट, अप्रैल में 43 यूनिट, मई में 95 यूनिट और जून में 214 यूनिट बिकीं।

जून में 214 यूनिट की बिक्री के साथ बेसाल्ट ने मई के मुकाबले बड़ी छलांग लगाई। SUV सेगमेंट में बढ़ती मांग के बीच यह मॉडल कंपनी के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है।

eC3 की बिक्री में भी सुधार

सिट्रोन की इलेक्ट्रिक कार eC3 की बिक्री भी जून में बेहतर रही। जनवरी में इसकी 24 यूनिट, फरवरी में 23 यूनिट, मार्च में 13 यूनिट, अप्रैल में 32 यूनिट, मई में 60 यूनिट और जून में 99 यूनिट की बिक्री हुई।

इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद eC3 धीरे-धीरे अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

एयरक्रॉस और C5 एयरक्रॉस का कमजोर प्रदर्शन

सिट्रोन एयरक्रॉस की बिक्री 2026 में लगातार सीमित रही। जनवरी में इसकी 131 यूनिट, फरवरी में 99 यूनिट, मार्च में 77 यूनिट, अप्रैल में 58 यूनिट, मई में 66 यूनिट और जून में 49 यूनिट बिकीं।

वहीं, कंपनी की प्रीमियम SUV C5 एयरक्रॉस बिक्री के मामले में संघर्ष करती नजर आई। जनवरी और फरवरी में इसकी सिर्फ 2-2 यूनिट बिकीं। मार्च और अप्रैल में इसकी बिक्री शून्य रही। मई में 2 यूनिट बिकीं, जबकि जून में एक बार फिर इसकी कोई यूनिट नहीं बिकी।

छह महीने में कुल बिक्री का हाल

जनवरी से जून 2026 तक सिट्रोन इंडिया की कुल बिक्री में लगातार गिरावट और सुधार का दौर चलता रहा। कंपनी ने जनवरी में 1,058 यूनिट, फरवरी में 950 यूनिट, मार्च में 683 यूनिट, अप्रैल में 525 यूनिट, मई में 333 यूनिट और जून में 610 यूनिट कारें बेचीं।

ऑटो विशेषज्ञों के अनुसार, सिट्रोन को भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बिक्री नेटवर्क बढ़ाने, नए मॉडल लाने और ग्राहकों के बीच ब्रांड भरोसा बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। फिलहाल कंपनी के लिए C3 और बेसाल्ट सबसे महत्वपूर्ण मॉडल साबित हो रहे हैं।

Next Story