प्रौद्योगिकी

शानदार ऑफर: Vivo V23e 5G पर इतने हजार का डिस्काउंट

jantaserishta.com
9 May 2022 10:19 AM IST
शानदार ऑफर: Vivo V23e 5G पर इतने हजार का डिस्काउंट
x

नई दिल्ली: Vivo ने अपनी V-series स्मार्टफोन के लिए ऑफर की घोषणा की है. कंपनी Vivo V23e खरीदने पर स्पेशल 5000 रुपये का कैशबैक दे रही है. Vivo V23e को इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था. Vivo V23e कंपनी के लेटेस्ट सेल्फी-सेंट्रिक स्मार्टफोन सीरीज में एंट्री लेवल का स्मार्टफोन है.

Vivo V23e को खरीदने वाले कस्मटर्स 5000 रुपये का डिस्काउंट ICICI Bank, SBI या IDFC Bank के जरिए ले सकते हैं. One कार्ड यूजर भी इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं. ये ऑफर कल यानी 10 मई तक के लिए ही वैलिड है.
Vivo V23e 5G की कीमत इसके एकमात्र 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 25,990 रुपये रखी गई है. इस फोन को Midnight Blue और Sunshine Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है. कैशबैक ऑफर के बाद इसकी कीमत 20,990 रुपये हो जाती है.
Vivo V23e 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.44-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आती है. फोन Android 12 पर बेस्ड FunTouch OS 12 पर काम करता है.
इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. हैंडेसेट में MediaTek Dimensity 810 चिसपेट लगा है, जो Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है.
इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है. स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है. इसके अलावा 8MP का वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 44MP का सेल्फी कैमरा दिया है. इसमें 4050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story