- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp यूजर्स की...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले, बढ़ गई ग्रुप मेंबर्स की लिमिट
jantaserishta.com
19 Nov 2026 12:26 PM IST

x
अब जोड़ सकेंगे 1500 लोग.
नई दिल्ली: WhatsApp ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके तहत अब ग्रुप में 1500 मेंबर्स तक को शामिल किया जा सकेगा. यह फीचर एंड्रॉयड और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के लिए रोलआउट बेस पर जारी किया है. यह फीचर ग्रुप और कम्युनिटी ग्रुप के लिए जारी किया है. WhatsApp के इस फीचर की मांग लंबे समय से हो रही थी.
पहले WhatsApp में मैक्सिसम 1024 मेंबर्स को शामिल किया जा सकता था. ऐसे में बहुत से लोगों के ज्यादा मेंबर्स के लिए एक्स्ट्रा ग्रुप तैयार करने पड़ते थे. अब WhatsApp ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए ग्रुप मेंबर्स की लिमिट में इजाफा कर दिया है.
आज के समय में फैमिली, स्कूल, सोसायटी और कई कम्युनिटी के ग्रुप होते हैं. बहुत से ग्रुप ऐसे हैं, जहां मेंबर्स की संख्या 1 हजार से भी पार हो जाती है. अब नए अपडेट के बाद एक ग्रुप में 1500 मंबर्स को शामिल किया जा सकेगा.
WhatsApp ने बताया है कि न्यू ग्रुप कैपिसिटी फीचर ऑटोमेटिकली अपडेट हो जाएगा. ऐसे में यूजर्स को सेटिंग्स आदि में जाकर कोई बदलाव नहीं करना है. यह फीचर आने वाले दिनों में कई लोगों के पास पहुंच जाएगा.
WhatsApp ने बीते महीने ही ग्रुप के लिए चार नए फीचर्स का ऐलान किया है. इन फीचर्स की मदद से ग्रुप में होने वाली बातचीत और जरूरी अपडेट्स पर नजर रखी जा सकेगी.
WhatsApp ने मैसेज को लंबे समय तक पिन करने का फीचर पेश किया है. यूजर्स किसी जरूरी मैसेज को चैट में सबसे ऊपर पिन करके रख सकते हैं.
साथ ही यूजर्स अब ग्रुप स्टेटस अपडेट भी शेयर कर सकेंगे. इसके अलावा मेंशन और रिप्लाई के आधार पर चैट को फिल्टर करने की सुविधा भी दी गई है.
WhatsApp ग्रुप के अंदर शामिल होने वाले नए मेंबर्स के साथ पुराने मैसेज की हिस्ट्री को भी शेयर किया जा सकेगा. ऐसे में अगर ग्रुप में कोई नया मेंबर आता है, तो वह पुराने चुनिंदा मैसेज को भी देख सकेगा.
TagsWhatsAppWhatsApp अपडेटWhatsApp ग्रुपWhatsApp ग्रुप मेंबर्सWhatsApp updatesWhatsApp groupsWhatsApp group members
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





