प्रौद्योगिकी

WhatsApp में जल्द शानदार फीचर, डिलीट कर पाएंगे 7 दिन तक पुराने मैसेज

jantaserishta.com
24 Nov 2021 2:58 PM IST
WhatsApp में जल्द शानदार फीचर, डिलीट कर पाएंगे 7 दिन तक पुराने मैसेज
x

WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. कंपनी यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स को जारी करती रहती है. अब एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp डिलीट फॉर एवरीवन फीचर की टाइम लिमिट को बढ़ाना चाह रहा है.

अभी WhatsApp पर सेंड किए गए मैसेज 1 घंटे, 8 मिनट और 16 सेकेंड के अंदर ही डिलीट कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस टाइम लिमिट को बढ़ाने पर कंपनी काम कर रही है. यानी आप इस टाइम लिमिट के बाद भी मैसेज डिलीट कर सकेंगे.
ये फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में ही है. अभी इस फीचर को बीटा टेस्टर के लिए भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है. इससे पहले खबर आई थी WhatsApp मैसेज डिलीट करने की किसी भी लिमिट को हटाना चाह रहा है. अब लग रहा है इसमें बदलाव किया जा रहा है.
इसको लेकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार मैसेड डिलीटेशन फीचर को WhatsApp Desktop beta 2.2147.4 में स्पॉट किया गया है. इस बीटा अपडेट के अनुसार कंपनी टाइम लिमिट बढ़ाकर 7 दिन और 8 मिनट्स कर सकती है.
इसको लेकर WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. स्क्रीनशॉट में एक दिन पुराने मैसेज के लिए भी डिलीटेशन का ऑप्शन दिया गया है.
हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WhatsApp के इस फीचर का डेवलपमेंट स्टेज में होने की वजह से इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. इस फीचर पर जबतक कंपनी का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आ जाता है तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story