- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सरकार की नई ऐप: घर...
प्रौद्योगिकी
सरकार की नई ऐप: घर बैठे मिलेगी मैकेनिक, पेंटर और AC सर्विस
Tara Tandi
14 March 2026 7:33 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: अगर आप चाहते हैं कि घर बैठे ही आपको AC रिपेयर, कार मैकेनिक, बढ़ई, पेंटर समेत इलेक्ट्रिशियन आदि की सर्विस मिल जाए तो उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार Sewa Mitra ऐप लेकर आई है। सेवा मित्र ऐप एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिससे यूजर्स घर बैठे सर्विस प्रदान करने वाले वेरिफाईड और बेहतर प्रोफेशनल जुड़ सकते हैं। यह ऐप प्लंबर, बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर और सफाई जैसी सर्विस को किफायती दामों पर बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। यहां हम आपको Sewa Mitra ऐप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Sewa Mitra ऐप कैसे करें उपयोग:
सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से Sewa Mitra ऐप डाउनलोड करना है और इंस्टॉल करना है।
फिर ऐप में आपको लॉगिन/रजिस्टर पर क्लिक करके सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना है (अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं)।
इसके लिए आपको अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कंफर्म पासवर्ड आदि दर्ज करना है।
फिर अपने फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
फिर आपको मुख्य पेज पर जाने के बाद अपनी लोकेशन सेक्शन पर टैप करना है।
यहां पर आप अपने जिले या शहर का नाम सर्च करके उसका चयन कर सकते हैं।
उसके बाद नीचे दिए गए सर्विस सेक्शन में जाकर उस सर्विस को सर्च करना है, जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं।
यहां पर आप एसी रिपेयर,कार मैकेनिक, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई और पेंटर आदि का चयन कर सकते हैं।
Sewa Mitra ऐप की खासियतें:
Sewa Mitra ऐप में एसी रिपेयर, आरओ सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, क्लीनिंग और पेंटिंग समेत कई प्रकार की सर्विस प्रदान की जाती हैं। यह ऐप उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें तुरंत और बेहतर घरेलू सर्विस की जरूरत होती है। यह श्रमिकों को पंजीकरण करके सर्विस प्रदान करने की सुविधा देती है। इस ऐप को सरकार द्वारा लाया गया है, जिससे भरोसेमंद और वेरिफाईड प्रोफेशनल सर्विस मिलती है। इस ऐप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं किसी प्रकार के सवाल या दिक्कत के लिए टोल-फ्री नंबर 155330 पर कॉल कर सकते हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





