प्रौद्योगिकी

गूगल क्रोम को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी

Admin2
3 May 2022 11:04 AM GMT
गूगल क्रोम को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दरअसल गूगल क्रोम में एक बग है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स लोगों को चूना लगा सकते हैं। चेतावनी में कहा गया है कि इस बग के कारण हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं। CERT-In के मुताबिक Google Chrome के वर्जन 100 में बेहद ही खतरनाक सिक्योरिटी बग है। गूगल ने 101 वर्जन भी जारी किया है।

अलर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम के इस बग से विंडोज के अलावा Linux और MacOS के यूजर्स सबसे ज्यादा प्रभावित थे। इस बग के कारण हैकर्स आपके सिस्टम की सिक्योरिटी को सेकेंडों में खत्म कर सकते थे।

कैसे अपडेट करें गूगल क्रोम ब्राउजर

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल क्रोम को ओपन करें।
  • अब सबसे ऊपर राईट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
  • अब नीचे स्क्रॉल करके हेल्प बटन पर क्लिक करें।
  • अब अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपने क्रोम का वर्जन दिखेगा और साथ में आपको अपडेट का भी विकल्प दिखेगा।
  • अपडेट करने के बाद अपने क्रोम को री-स्टार्ट करें।
Next Story