प्रौद्योगिकी

27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!

Tara Tandi
25 Feb 2026 7:22 PM IST
27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
x
Technology टेक्नोलॉजी: Google Pixel 8a फोन इस वक्त हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Google Pixel 8a पर 42% छूट दी जा रही है। Amazon पर फोन अबतक की सबसे कम कीमत में लिस्टेड है। फोन में 6.1 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें रियर साइड में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो खूबसूरत सेल्फी लेने के काबिल है। फोन में 4500mAh के करीब बैटरी दी गई है। फोन में गूगल का
Tensor G3
चिपसेट मिलता है। इस पावरफुल फोन पर अब बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं Google Pixel 8a बेस्ट ऑफर डील के बारे में विस्तार से।
Google Pixel 8a Discount Price Sale Offer
Google Pixel 8a को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 59,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Amazon ने फोन को 42% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 34,500 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 25,500 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
Google Pixel 8a Bank Discount Offer
Google Pixel 8a पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर 27000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 8a Specifications
Google Pixel 8a में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Tensor G3 चिपसेट दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी फीचर के साथ आता है। फोन के रियर में f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
फोन में 4,492mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आउट ऑफ द बॉक्स रिलीज किया गया था। कंपनी फोन के साथ 1 साल की डोमेस्टिक वारंटी देती है।
Next Story