प्रौद्योगिकी

गूगल के फोल्डेबल फोन की कीमत 1,799 डॉलर हो सकती है: रिपोर्ट

jantaserishta.com
15 Nov 2022 3:26 PM IST
गूगल के फोल्डेबल फोन की कीमत 1,799 डॉलर हो सकती है: रिपोर्ट
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| गूगल कथित तौर पर अगले साल मई में 1,799 डॉलर की कीमत पर अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, पिक्सल टैबलेट के साथ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
जीएसएमअरेना की रिपोर्ट के अनुसार, 'पिक्सेल फोल्ड' का कंपनी के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन, आई/ओ में अनावरण होने की उम्मीद है, क्योंकि यह हमेशा मई में होता है।
नया डिवाइस दो कलर वैरिएंट- चॉक (सफेद) और ओब्सीडियन (ब्लैक) में आने की संभावना है।
कुछ सूत्रों ने दावा किया कि पिक्सल फोल्ड में 'सामान्य पिक्सल-एस्क्यू प्रदर्शन' और पिक्सल फ्लैगशिप कैमरा होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "पिक्सल फोल्ड का कैमरा बार पिक्सल 7 और 7 प्रो जितना विस्तृत नहीं है, क्योंकि यह किनारों तक नहीं जाता है।"
फिंगरप्रिंट रीडर पावर बटन पर एम्बेडेड होने की संभावना है और 'दो स्पीकर हैं- एक ऊपर की तरफ, एक नीचे की तरफ' होंगे।
अगस्त में, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टेक दिग्गज के पिक्सल फोल्ड में फोन के फ्रेम पर अल्ट्रा-माइक्रो-होल कैमरा सेट के साथ 'फुल स्क्रीन' इंटीरियर की सुविधा होने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story