प्रौद्योगिकी

Google का कमाल का फीचर! फोन चोरी होते ही बजेगा अलार्म

Ashish verma
12 May 2025 5:35 PM IST
Google का कमाल का फीचर! फोन चोरी होते ही बजेगा अलार्म
x
फोन चोरी होते ही बजेगा अलार्म, जानिए पूरी डिटेल्स

Technology प्रौद्योगिकी: आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन सिर्फ संचार का साधन नहीं बल्कि हमारी पूरी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन चोरी होने पर न सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है बल्कि पर्सनल डेटा लीक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खास तौर पर देखा गया है कि अक्सर लोगों के स्मार्टफोन यात्रा के दौरान चोरी हो जाते हैं या खो जाते हैं।

इन सभी खतरों को ध्यान में रखते हुए Google ने एंटी थेफ्ट अलार्म नाम से एक बेहद जरूरी और स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की खासियत यह है कि जैसे ही कोई आपका फोन चोरी करने की कोशिश करेगा तो मोबाइल में तेज अलार्म बज उठेगा। इस अलार्म की मदद से न सिर्फ आपके आस-पास के लोगों का ध्यान जाएगा बल्कि चोर को पकड़ना भी आसान होगा।
यह फीचर अब ज्यादातर नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में दिया जा रहा है। इसका मकसद फोन चोरी को तुरंत पकड़ना और यूजर को अलर्ट करना है। आप इस फीचर को अपने फोन में आसानी से सेट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स को ओपन करें।
अब नीचे स्क्रॉल करें और सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद More Security सेक्शन में जाएं। यहां आपको Anti-Theft Features का ऑप्शन मिलेगा, इस पर टैप करें। अब अगली स्क्रीन पर
Anti-Theft Alarm
दिखाई देगा। इसके सामने दिख रहे Toggle (on/off बटन) को ऑन कर दें।
बस इतना करते ही यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा। अब जैसे ही कोई आपका फोन चुराने की कोशिश करेगा या फोन आपकी जेब या बैग से निकलेगा, उसमें तेज आवाज वाला अलार्म बजने लगेगा। अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से अपने डिवाइस में यह ऑप्शन नहीं मिलता है, तो आप सेटिंग्स में ऊपर सर्च बार में “Anti Theft Alarm” टाइप करके भी इसे सर्च कर सकते हैं।
Google का यह Anti Theft Alarm फीचर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं या जिनका फोन पब्लिक प्लेस पर चोरी होने का खतरा बना रहता है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की सिक्योरिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो इस फीचर को जरूर ऑन करें।
Next Story