प्रौद्योगिकी

गूगल जल्द ही इमेज और टेक्स्ट को एक साथ उपयोग करने की देगा अनुमति

jantaserishta.com
29 Sept 2022 6:06 PM IST
गूगल जल्द ही इमेज और टेक्स्ट को एक साथ उपयोग करने की देगा अनुमति
x
जानें डिटेल्स।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गूगल ने मल्टीसर्च के साथ विजुअल सर्च को और अधिक नेचुअल बनाने का प्रयास किया है, जो इमेज और टेक्स्ट का एक ही समय पर उपयोग करने के लिए नया टूल होगा। कंपनी ने इस साल की शुरूआत में अमेरिका में बीटा के रूप में मल्टीसर्च पेश किया था, और अब आने वाले महीनों में इसे 70 से अधिक भाषाओं में विस्तारित किया जाएगा।
गूगल सर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभाकर राघवन ने कहा, हम इस कैपेबिलिटी को 'मल्टीसर्च नियर मी' के साथ और भी आगे ले जा रहे हैं, जिससे आप किसी ऐसे चीजों की तस्वीर ले सकते हैं, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं।
कंपनी अमेरिका में अंग्रेजी में मल्टीसर्च नियर मी शुरू करेगी।
लोग 100 से अधिक भाषाओं में, महीने में 1 बिलियन से अधिक बार तस्वीरों में टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए गूगल का उपयोग कर रहे हैं।
राघवन ने बताया, अब हम जेनरेटिव एडवरसैरियल नेटवर्क्‍स (जीएएन) नामक मशीन लनिर्ंग टेक्नोलॉजी की मदद से बैकग्राउंड इमेज में ट्रांस्लेट टेक्स्ट को मिलाने में सक्षम हैं।
कंपनी ने घोषणा की, नेविगेशन में लाइव ट्रैफिक ने गूगल को अधिक सहायक बना दिया है, गूगल मैप में अब आकर्षक अंदाज के साथ ट्रैफिक और मौसम की जानकारी दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story