- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google करेगा कल बड़ा...
प्रौद्योगिकी
Google करेगा कल बड़ा इवेंट, अपडेटेड Gemini AI से लेकर Android 16 तक होने जा रहे हैं कई बड़े ऐलान
Ashish verma
19 May 2025 10:45 AM IST

x
Android 16 तक होने जा रहे हैं कई बड़े ऐलान
Technology प्रौद्योगिकी: Google I/O 2025 कल से शुरू होने जा रहा है, जो 21 मई तक चलेगा। यह Google का बड़ा इवेंट है और इस दौरान कंपनी कई बड़े ऐलान करती है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट के दौरान अपडेटेड Gemini से लेकर Android 16 तक बहुत कुछ सामने आ सकता है। Google I/O 2025 के दौरान और भी कई ऐलान किए जा सकते हैं। जिसमें Deepmind के Project Astra और AI एजेंट्स से भी पर्दा उठ सकता है। Google I/O 2025 को ग्लोबली लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसे YouTube पर आसानी से देखा जा सकेगा। इसके अलावा Google I/O के ऑफिशियल पोर्टल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी।
Gemini AI को लेकर बड़े ऐलान
Google I/O 2025 के दौरान Gemini AI का नया वर्जन लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें नए फीचर्स और बेहतर एक्यूरेसी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग जेमिनी एआई वर्जन को कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी जेमिनी प्रो और जेमिनी अल्ट्रा की भी घोषणा कर सकती है।
प्रोजेक्ट एस्ट्रा और एआई एजेंट्स
प्रोजेक्ट एस्ट्रा को भी गूगल आई/ओ 2025 के दौरान पेश किया जा सकता है, जो एक स्मार्ट वॉयस और विजुअल असिस्टेंट है। इसके अलावा प्रोजेक्ट मेरिनर जैसे एआई एजेंट्स से भी पर्दा उठाया जा सकता है, जिसे खास तौर पर कंज्यूमर्स और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
एंड्रॉयड 16 के बारे में मिलेंगी नई जानकारियां
एंड्रॉयड 16 में नए फीचर्स और नया यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। एंड्रॉयड 16 के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। यूजर्स को इसमें नया डिजाइन देखने को मिल सकता है।
एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) की मिलेगी जानकारी
गूगल के इस अपकमिंग इवेंट के दौरान एंड्रॉयड XR को लेकर नए अपडेट दिए जा सकते हैं। एंड्रॉयड XR दरअसल मिक्स्ड रियलिटी प्लेटफॉर्म है। जिसे सैमसंग और क्वालकॉम के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारJantaHindi newsGemini AIGoogleGoogle eventGoogle Big event
Next Story





