प्रौद्योगिकी

'गूगल ट्रांसलेट' में नया एआई पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन और लैंग्वेज लर्निंग फीचर हुए पेश

jantaserishta.com
27 Aug 2025 2:00 PM IST
गूगल ट्रांसलेट में नया एआई पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन और लैंग्वेज लर्निंग फीचर हुए पेश
x
नई दिल्ली: तकनीकी दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि जेमिनी मॉडल्स की एडवांस्ड रिजनिंग और मल्टीमॉडल क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए 'गूगल ट्रांसलेट' में दो नए फीचर्स लाए जा रहे हैं, जो लाइव बातचीत और भाषा सीखने में मददगार होंगे।
ऑफिशियल रिलीज में कंपनी ने कहा कि हर महीने, लोग गूगल ट्रांसलेट, सर्च और लेंस और सर्कल टू सर्च में विजुअल ट्रांसलेशन के जरिए लगभग 1 ट्रिलियन शब्दों का अनुवाद करते हैं। अब कंपनी एआई की बदौलत, भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करना आसान बना रही है।
कंपनी के अनुसार, "हमने ट्रांसलेट ऐप के जरिए ऑडियो और ऑन-स्क्रीन ट्रांसलेशन के साथ रीयल-टाइम में बातचीत करने की सुविधा शुरू की है। हमारे मौजूदा लाइव बातचीत के अनुभव को बेहतर बनाते हुए हमारे एडवांस्ड एआई मॉडल अब 70 से ज्यादा भाषाओं में लाइव बातचीत करना आसान बना रहे हैं, जिनमें अरबी, फ्रेंच, हिंदी, कोरियाई, स्पेनिश और तमिल शामिल हैं।" कंपनी ने नए फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका बताते हुए कहा कि एंड्रॉइड और आईओएस पर ट्रांसलेट ऐप खोलने के बाद 'लाइव ट्रांसलेट' पर टैप किया जा सकता है। इसके बाद जिस भाषा को ट्रांसलेट करना है, उसे चुन कर बोलना शुरू करें।
कंपनी ने कहा, "आप अनुवाद को जोर से सुनेंगे और अपने डिवाइस पर दोनों भाषाओं में अपनी बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट देखेंगे। अनुवाद आपके और आपके साथी द्वारा बोली जा रही दो भाषाओं के बीच आसानी से स्विच करता है और बातचीत के विराम, लहजे और स्वरों को समझदारी से पहचानता है। इससे आप बस एक टैप से स्वाभाविक बातचीत कर सकते हैं।"
गूगल ट्रांसलेट की लाइव क्षमताएं कंपनी के एडवांस्ड वॉइस और स्पीच रिकॉग्निशन मॉडल्स का इस्तेमाल करती है, जिन्हें ध्वनियों को अलग करने में मदद करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसका मतलब है कि यूजर को वास्तविक दुनिया में, जैसे व्यस्त हवाई अड्डों पर या किसी नए देश के शोरगुल वाले कैफे में,हाई क्वालिटी एक्सपीरियंस मिलता है।
ये नई लाइव ट्रांसलेट क्षमताएं अमेरिका, भारत और मेक्सिको के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, इस सप्ताह एक बीटा लैंग्वेज प्रैक्टिस सुविधा शुरू की जाएगी, जिसमें स्पेनिश और फ्रेंच सीखने वाले अंग्रेजी बोलने वालों के लिए, साथ ही अंग्रेजी सीखने वाले स्पेनिश, फ्रेंच और पुर्तगाली बोलने वालों के लिए कस्टमाइज्ड लिसनिंग और स्पीकिंग एक्सरसाइज शामिल होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story