प्रौद्योगिकी

Google Pixel 6a: प्रीबुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
21 July 2022 8:35 AM IST
Google Pixel 6a: प्रीबुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गूगल का पिक्सल स्मार्टफोन एक बार फिर भारतीय बाजाार में लौट आया है. कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Google Pixel 6a अब भारत में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. जल्द ही इस फोन की सेल शुरू होने वाली है. ब्रांड ने इस डिवाइ्स को मई में हुई I/O इवेंट में पेश किया था. इससे पहले कंपनी ने Pixel 4a को साल 2020 में भारत में लॉन्च किया था.

पिक्सल स्मार्टफोन के अलावा आप पिक्सल बड्स और दूसरे गूगल डिवाइसेस को भी खरीद सकते हैं. Google Pixel 6a कंपनी की 6-सीरीज का सबसे सस्ता फोन है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स.
Pixel 6a की आधिकारिक कीमत 43,999 रुपये है. हालांकि, प्री-बुकिंग के दौरान आप इस फोन को 39,999 रुपये में खरीद सकेंगे. अगर आपके पास एक्सिस बैंक कार्ड है, तो इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. एक्सिस बैंक कार्ड और EMI पर ट्रांजेक्शन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
हैंडसेट 28 जुलाई को सेल पर आएगा. गूगल इस डिवाइस पर 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है. यह ऑफर पिक्सल डिवाइसेस के लिए है. वहीं दूसरे फोन्स के एक्सचेंज पर आप 2000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
इस फोन के साथ अगर कोई शख्स Nest Hub Gen2 या Pixel Buds A सीरीज या Fitbit Inspire 2 खरीदता है, तो उसे सिर्फ 4,999 रुपये खर्च करने होंगे. Pixel Buds Pro को आप फ्लिपकार्ट से 19,990 रुपये में खरीद सकेंगे. यह डिवाइस भी 28 जुलाई को उपलब्ध होगा.
Google Pixel 6a में 6.1-inch की FHD+ OLED स्क्रीन मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट वाली है. भारत में यह फोन दो कलर ऑप्शन Charcoal और Chalk में आता है. हैंडसेट Tensor GS101 चिपसेट पर काम करता है, जो दूसरे पिक्सल 6-सीरीज फोन्स में है. डिवाइस 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है.
इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसका मेन लेंस 12MP का है. दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. डिवाइस Android 12 के साथ आता है. इसमें 4,306mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. हैंडसेट Titan M2 चिप पर काम करता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story