- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Pixel 10...
प्रौद्योगिकी
Google Pixel 10 Series: क्या होगी कीमत? जानें कौन होगा सबसे महंगा मॉडल
Harrison
31 July 2025 4:09 PM IST

x
Google गूगल : गूगल जल्द ही अपनी पिक्सेल 10 सीरीज लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही आगामी सीरीज के सभी डिवाइस की कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में Pixel 10 की कीमत 799 डॉलर से शुरू हो सकती है जबकि Pixel 10 Pro की कीमत 999 डॉलर से शुरू हो सकती है।
गूगल जल्द ही अपनी Pixel 10 सीरीज ऑफिशियल तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि लॉन्च में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं लेकिन इससे पहले ही आगामी सीरीज के सभी डिवाइस की कीमतें ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में न सिर्फ अमेरिका और कनाडा में कीमतों का संकेत मिलता है, बल्कि संभावित लॉन्च ऑफर्स का भी खुलासा हो गया है। गूगल अगले महीने 20 अगस्त को अपने Made by Google इवेंट में अपनी नई Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Google Pixel 10 की संभावित कीमत
Android Headlines की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल का Pixel 10 अमेरिका में 799 डॉलर यानी करीब 70,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है जिसमें आपको 128GB वाला वेरिएंट मिलेगा। जबकि डिवाइस के 256GB वेरिएंट का प्राइस 899 डॉलर करीब 78,800 रुपये हो सकता है। कनाडा में इन्हीं मॉडल्स की कीमत क्रमशः CAD 1,099 यानी करीब 69,700 रुपये और CAD 1,229 यानी करीब 77,900 रुपये हो सकती है।
TagsGoogle Pixel 10 Seriesकीमतमहंगा मॉडलPriceExpensive Modelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





