- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Pixel 10 सीरीज...
प्रौद्योगिकी
Google Pixel 10 सीरीज के वॉलपेपर लीक, डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा
Tara Tandi
27 May 2025 8:03 PM IST

x
Google Pixel 10 टेक न्यूज़: Google कथित तौर पर Google Pixel 10 सीरीज पर काम रहा है। हाल ही में मिस्टिक लीक्स ने आगामी Pixel 10 और Pixel 10 Pro सीरीज के लिए 40 वॉलपेपर पेश किए हैं। इन्हें टेलीग्राम के जरिए शेयर किया गया है। प्रत्येक वॉलपेपर के लाइट और डार्क दो वर्जन हैं, जिसमें कुल 20 डिजाइन हैं। आइए Google Pixel 10 सीरीज के वॉलपेपर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वॉलपेपर में ग्लास जैसे एस्थेटिक्स के साथ एक एब्स्ट्रेक्ट स्टाइल दिया गया है। प्रत्येक डिजाइन दो वर्जन एक लाइट और एक डार्क शामिल है, जिससे विजुअल वेरिएशन के साथ 20 यूनिक पैटर्न होते हैं। अब तक शेयर हुई फोटो कंप्रेस्ड हैं, लेकिन सोर्स लिंक के जरिए फुल रेजॉल्यूशन वर्जन उपलब्ध हैं। इससे पहले मिस्टिक लीक्स ने Pixel 10 सीरीज के कलर ऑप्शन के बारे में भी जानकारी शेयर की थी। Pixel 10 ओब्सीडियन (ब्लैक), ब्लू, आइरिस (पर्पल) और लिमोनसेलो (येल्लो) में आएगा। लिमोनसेलो कलर इटैलियन लेमन लिकर पर बेस्ड है। वहीं Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL ओब्सीडियन, स्टर्लिंग (ग्रे), पोर्सिलेन (व्हाइट) और ग्रीन में उपलब्ध होंगे।
Google Pixel 10 सीरीज में चार फोन Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। इन सभी को इस साल के आखिर में एक साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। Google ने अभी तक इवेंट की तारीख का खुलासा नहीं किया है। Pixel 9 की घोषणा अगस्त में की गई थी, जबकि Pixel 8 अक्टूबर में पेश हुआ था।
Google Pixel 10 सीरीज का प्रोसेसर
Google Pixel 10 सीरीज में नई Tensor G5 चिप मिलेगी जो कि TSMC द्वारा बनाई गई पहली Tensor चिप है, जो इसकी 3nm N3E प्रोसेस का उपयोग करती है। चिप में एक Cortex-X4 कोर, 5 Cortex-A725 कोर और 2 Cortex-A520 कोर हैं। इसमें ऑन-डिवाइस AI के लिए Google का कस्टम TPU शामिल है। यह TSMC की InFO-POP पैकेजिंग का भी उपयोग करता है और Samsung के जरिए बनाए गए पार्ट्स को मीडियाटेक, वेरिसिलिकॉन, चिप्स एंड मीडिया और Google के अपने ISP के कंपोनेंट से बदलता है। यह बदलाव Google को हार्डवेयर पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है।
TagsGoogle Pixel 10 सीरीजवॉलपेपर लीकडिजाइन लॉन्चGoogle Pixel 10 serieswallpaper leakdesign launchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





