प्रौद्योगिकी

Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें

Tara Tandi
15 Feb 2026 7:57 PM IST
Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें
x
Technology टेक्नोलॉजी: Google ने अगस्त, 2025 में अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 10 लॉन्च किया था। अगर आपने तब यह फोन नहीं खरीदा था तो इसे फरवरी 2026 में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस वक्त भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। इसके अलावा पुराना फोन देने पर अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। आइए Google Pixel 10 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 10 Price & Offers
Google Pixel 10 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसे बीते साल 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Scapia फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 48,000 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।
Google Pixel 10 Specifications
Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग पर काम करता है। इस फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है।
Next Story