- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Photos में अब...
प्रौद्योगिकी
Google Photos में अब नहीं मिलेगा AI वाला Ask Photos फीचर
Tara Tandi
6 Jun 2025 7:44 PM IST

x
Google Photos टेक न्यूज़: Google ने अपने Google Photos में पेश किए गए Ask Photos फीचर के रोलआउट को रोक दिया है। Google Photos प्रोडक्ट मैनेजर के अनुसार, यूजर्स द्वारा स्लो स्पीड से परफॉर्मेंस और खराब यूजर्स एक्सपीरियंस के बारे में शिकायत किए जाने के बाद इसे रोका गया।
Google Photos के प्रोडक्ट मैनेजर जेमी एस्पिनॉल ने लेटेंसी, क्वालिटी और यूजर्स एक्सीपीरियंस के चलते इस फीचर को रोकने की पुष्टि की। एस्पिनॉल ने AI बेस्ड सर्च डिवाइस के बारे में यूजर्स की आलोचना के जवाब में लिखा कि Ask Photos वो जगह नहीं है, जहां इसे होना चाहिए। यह फीचर यूजर्स को सामान्य भाषा के सवालों के साथ अपनी फोटो लाइब्रेरी सर्च करने के लिए Google के जेमिनी AI मॉडल का उपयोग करता है। इसे अक्टूबर 2024 से सीमित संख्या में यूजर्स के लिए शुरू किया जा रहा है। यूजर्स इससे शो मी बेस्ट फोटो फ्रॉम ईच नेशनल पार्क आई हैव विजिटेड या वॉट थीम्स हैव वी हेड फॉर बर्थडे पार्टी जैसे सवाल पूछ सकते हैं।
शुरुआत में यूजर्स ने काफी दिक्कतों की रिपोर्ट की थी। यह फीचर अक्सर रेलेवेंट फोटो को मिस कर देता था, बहुत स्लो चलता था और Google Photos के सामान्य कीवर्ड सर्च के मुकाबले में खराब अनुभव प्रदान करता था। कुछ यूजर्स ने बताया कि AI सर्च Google Photos को पूरी तरह से खराब कर रहा है। एस्पिनॉल ने कहा कि रोलआउट को बहुत कम यूजर्स के बाद रोका गया, जबकि Google इन मुद्दों को चेक कर रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि लगभग दो हफ्ते में एक बेहतर वर्जन पेश किया जाएगा जो कि सर्च की स्पीड को वापस लाएगा।
Google ने सबसे पहले मई 2024 में अपने I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Ask Photos का ऐलान किया था। इसे एक जरूरी अपग्रेड के तौर पर पेश किया जो खास यादों को सर्च करना आसान बना देगा। इस फीचर को Gemini की मल्टीमॉडल कैपेसिटी का उपयोग करके फोटो में कॉन्टेक्स्ट और सब्जेक्ट को समझने के लिए डिजाइन किया गया था, यहां तक कि फोटो के अंदर टेक्स्ट को पढ़ने के लिए भी। ऐसा पहली बार नहीं है जब Google ने अपने किसी AI फीचर को रोका हो। कंपनी ने पहले वायरल गलतियों के बाद सर्च में AI ओवरव्यू को रोक दिया था और ऐतिहासिक खामियों के चलते Gemini के इमेज जेनरेशन टूल को रोका था। जिन यूजर्स को वर्तमान में Ask Photos नजर आ रहा है तो वे इसे Google Photos में Gemini फीचर्स के अंदर ऐप की सेटिंग के जरिए डिसेबल कर सकते हैं।
TagsGoogle Photosमिलेगा AI वालाAsk Photos फीचरGoogle Photos will get AI-based Ask Photos featureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





