प्रौद्योगिकी

भारतीयों के लिए Google Pay ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
5 Jun 2022 3:45 PM IST
भारतीयों के लिए Google Pay ने किया ये ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: Google ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप GPay में एक नई भाषा का सपोर्ट ऐड किया है. UPI-बेस्ड GPay में अब Hinglish को सपोर्ट ऐड किया गया है. इसको लेकर पहले कंपनी ने भारत इवेंट में घोषणा की थी. अब फाइनली इसको जारी कर दिया गया है.

Hinglish भाषा सपोर्ट के साथ Google Pay में अब 10 भाषाओं का सपोर्ट हो गया है. इसमें अंग्रेजी (US), अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं. अगर आप भी इस पेमेंट ऐप में अपनी भाषा को बदलना चाहते हैं तो इसका पूरा तरीका यहां पर बता रहे हैं.
आगे बढ़ने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. सबसे पहले आप Google Pay को Apple App Store या गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें. इसके बाद आपको Google Pay ऐप को अपने स्मार्टफोन पर ओपन करना होगा.
Google Pay ओपन हो जाने के बाद टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग में जाएं और Personal info ऑप्शन पर टैप करें. यहां पर आपको लैंग्वेज ऑप्शन दिखेगा. आपको अपनी पसंद की लैंग्वेज को सेलेक्ट कर लेना है.
इसके बाद गूगल पे में तुरंत ऐप की लैंग्वेज बदल जाएगी और आप अपनी मनपसंद भाषा में इसको एंजॉय कर पाएंगे. अभी गूगल पे हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश के अलावा भारत में 6 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. ये बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तेलुगु, मराठी और तमिल को सपोर्ट करता है.
आपको बता दें कि Google Pay काफी पॉपुलर पेमेंट ऐप है. इसको टक्कर देने के लिए वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस यूज करने के लिए अपने यूजर्स को कैशबैक ऑफर कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story