प्रौद्योगिकी

Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया Alert

Tara Tandi
8 Aug 2024 3:22 PM IST
Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया Alert
x
Google टेक न्यूज़: सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड पर आधारित डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को गंभीर चेतावनी जारी की है। गूगल ने कहा है कि एंड्रॉयड डिवाइस में कई जीरो-डे खामियां मौजूद हैं, जिनकी मदद से हैकर्स को इनमें सेंध लगाने का मौका मिल सकता है। गूगल ने नए सिक्योरिटी अपडेट के जरिए करीब 46 खामियों को ठीक किया है।
गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (TAG) के क्लेमेंट लेसिग्ने ने इन खामियों का पता लगाया है और यही वजह है कि गूगल ने इन्हें जल्दी ठीक करने की कोशिश की है। हालांकि, जब तक यूजर्स इस अपडेट को इंस्टॉल नहीं करते, तब तक उनके डिवाइस पर हैकिंग अटैक का खतरा बना रहता है। शोधकर्ताओं की टीम ने कहा है कि हैकर्स पहले से ही रिमोट कोड एक्जीक्यूशन (RCE) खामी का फायदा उठाकर यूजर्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमलावर बदल सकते हैं नेटवर्क कनेक्शन यह बात सामने आई है कि लिनक्स कर्नेल से जुड़ी खामी की मदद से हमलावरों को कोर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म में यूजर्स को नुकसान पहुंचाने का मौका मिल रहा था। वे आसानी से डिवाइस के नेटवर्क कनेक्शन को बदलकर उन्हें अपने सर्वर से लिंक कर सकते थे और डिवाइस में दुर्भावनापूर्ण कंटेंट या ऐप इंस्टॉल कर सकते थे।
गूगल ने यूजर्स को लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करके इंस्टॉल करने की सलाह दी है। आपको बता दें, डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखने से न सिर्फ उसकी परफॉर्मेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन बेहतर होता है, बल्कि अपडेट के जरिए ऐसी सुरक्षा खामियां भी ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा फोन में मौजूद ऐप्स को भी लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना जरूरी है। आपको बता दें, जीरो-डे खामियां वो होती हैं, जिनकी मदद से बड़े पैमाने पर डिवाइस को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में Google की तरफ से स्मार्टफोन निर्माताओं को एक नोटिफिकेशन भेजा गया है और वो भी जल्द से जल्द अपने यूजर्स के लिए अपग्रेड को रोल आउट करेंगे।
Next Story