प्रौद्योगिकी

Google ला रहा है शानदार फीचर, इनबॉक्स से अपने आप डिलीट हो जाएगा OTP, आइए जाने डिटेल्स

jantaserishta.com
12 March 2021 4:37 PM IST
Google ला रहा है शानदार फीचर, इनबॉक्स से अपने आप डिलीट हो जाएगा OTP, आइए जाने डिटेल्स
x

Google Message ऐप कई स्मार्टफोन का डिफॉल्ट होता है. जिन स्मार्टफोन्स में ये डिफॉल्ट नहीं भी होता है फिर भी कुछ लोग इसे यूज करते हैं. इस ऐप में अब गूगल नए फीचर को जारी करने की तैयारी कर रहा है.

इस फीचर से OTP या वन टाइम पासवर्ड मैसेज अपने आप 24 घंटे में फोन से डिलीट हो जाएंगें. OTP का यूज हो जाने के बाद भी ये फोन के मैसेज में रहते हैं. अब इस नए फीचर से ये ऑटोमैटिकली डिलीट हो जाएगें. इससे फोन की भी काफी स्पेस बचेगा.
XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को Google Message ऐप के बीटा वर्जन में दे दिया गया है. इसके लिए ऐप का बीटा वर्जन 7.5.048 होना चाहिए. अगर आपके पास Google Message का बीटा वर्जन 7.5.048 वाला ऐप है लेकिन फिर भी आप इसे यूज नहीं कर पा रहे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ये सभी टेस्टर के लिए जारी नहीं किया गया है.
इस फीचर को सबसे पहले पिछले साल सितंबर में देखा गया था. इसमें यूजर्स अपने मैसेज को कैटेगरी के हिसाब से तय कर सकते है. इस कैटेगरी पर्सनल, ट्रांजैक्शन, ऑफर और ओटीपी शामिल है. "view messages by category" ऑप्शन का यूज करके आप मैसेज को कैटेगरी के बांट सकते है. इस के नीचे ऑटो-डिलीट OTP का ऑप्शन दिया गया है. इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने से ओटीपी 24 घंटे के बाद हमेशा के लिए आपके फोन से डिलीट हो जाएगी.
OTP का ज्यादातर यूज ट्रांजैक्शन और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए होता है. एक फिक्स समय के बाद ये एक्सपायर्ड भी हो जाता है. मैसेज में ये फिर भी स्टोर रहता है. अब इस फीचर के आने से आपका मैसेज बॉक्स साफ-सुथरा नजर आएगा.
ये फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में ही उपलब्ध है. जल्द ही इस पब्लिक किया जा सकता है. कब तक ये फीचर को लॉन्च किया जाएगा कंपनी ने इसपर कुछ नहीं बोला है. Google Message ऐप में हाल में ही शेड्यूल मैसेज फीचर को लॉन्च किया गया था. इस फीचर की मदद से आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर सकते है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story