- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google लाया गजब फीचर,...
प्रौद्योगिकी
Google लाया गजब फीचर, अब Gemini से फ्री में तैयार कर पाएंगे AI म्यूजिक
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:20 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Google DeepMind ने Lyria 3 को पेश कर दिया है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) म्यूजिक जनरेशन मॉडल है। Lyria 3 AI मॉडल के जरिए Gemini ऐप में AI म्यूजिक जनरेट किया जा सकता है। अब यूजर्स टेक्स्ट, फोटो या वीडियो ट्रैक का इस्तेमाल करके 30 सेकंड का AI म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं। इससे यूजर्स अपनी वोकल और लिरिक्स भी जोड़ सकते हैं और Gemini उसके बाद म्यूजिक ट्रैक तैयार कर देगा। Lyria 3 अब तक का Google का सबसे एडवांस म्यूजिक जनरेशन AI मॉडल है। यह नया मॉडल एंड्रॉइड और आईओएस के लिए Gemini ऐप में इंटीग्रेट है। यह मल्टीमॉडल जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करते हुए आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से म्यूजिक ट्रैक बनाने में मदद करता है। आइए Google Lyria 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Lyria 3 की खासियतें
गूगल के ब्लॉग के अनुसार, Gemini का उपयोग करके म्यूजिक जनरेशन सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट ही नहीं बल्कि इमेज और वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। Gemini विजुअल वाइब से मेल खाने वाला ऑडियो तैयार करके प्रदान करेगा। Gemini ऐप के अंदर Lyria 3 कई स्टाइल में AI-जनरेटेड लिरिक्स के साथ इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक और वोकल्स तैयार कर सकता है। यूजर्स गाने का मूड भी बता सकते हैं और वोकल स्टाइल भी बदल सकते हैं। यह सभी Gemini यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो रहा है।
सबसे पहले आपको Gemini ऐप खोलना है और टूल्स पर क्लिक करके क्रिएट म्यूजिक का चयन करना है। उसके बाद 90 के दशक के रैप, लैटिन पॉप, फोक बैलेड, R&B रोमांस और अन्य स्टाइल में से किसी भी ट्रैक को रीमिक्स कर सकते हैं। फिर Lyria 3 यूट्यूब के ड्रीम ट्रैक के जरिए से भी उपलब्ध है, जिससे क्रिएटर्स YouTube कंटेंट के लिए AI मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।
आपको बता दें कि कॉपीराइट उल्लंघन से बचाव के लिए Google ने ऐसे सिक्योरिटी उपाय लागू किए हैं जो कलाकारों की नकल करने वाले आउटपुट को फिल्टर करते हैं। Google का यह भी कहना है कि यह क्रिएटिव उपयोग के लिए है और इसका उद्देश्य प्रोफेशनल म्यूजिक कलाकारों की जगह लेना नहीं है, क्योंकि म्यूजिक ट्रैक सिर्फ 30 सेकंड तक सीमित है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





