- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google ने पेश किया...
प्रौद्योगिकी
Google ने पेश किया Android 16, बेहतर सिक्योरिटी, स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे गजब फीचर्स
Tara Tandi
11 Jun 2025 7:46 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Google ने ऑफिशियल स्तर पर अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन Android 16 लॉन्च कर दिया है। नए वर्जन में यूजर्स एक्सपीरियंस, सिक्योरिटी और प्रोडक्टिविटी पर खास ध्यान दिया गया है, जिसमें बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस को खास फायदा है। यह बीते कुछ वर्षों में एंड्रॉयड द्वारा लॉन्च किया गया सबसे पहला बड़ा रिलीज है जिसमें यह साफ किया गया है कि यूजर्स को अपने डिवाइस पर जल्द से जल्द लेटेस्ट अपडेट मिल पाएं। Apple द्वारा आईफोन के लिए iOS 26 पेश करने के बाद Android 16 रोल हुआ है। आइए Android 16 के फीचर्स और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Android 16 किन डिवाइस में होगा उपलब्ध
Google के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Android 16 बीटा के जरिए Pixel 8 या उससे नए डिवाइस यूजर्स इन फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं। जबकि अन्य यूजर्स को ऑफिशियल रोलआउट होने के लिए कुछ और महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। Google ने कहा कि एंड्रॉयड 16 के साथ और भी कई फीचर्स जैसे कि HDR स्क्रीनशॉट, एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, आइडेंटिटी चेक और अन्य शामिल हैं।
अपडेट में सपोर्टेड ऐप्स से लाइव अपडेट फीचर वाला एक स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम पेश किया गया है। यह यूजर्स को रियल टाइम में जानकारी देखने की अनुमति देता है, जिसमें डिलीवरी प्रोग्रेस या राइड स्टेटस को नोटिफिकेशन पैनल में देखा जा सकता है। अब नोटिफिकेशन को इंटेलीजेंटली ग्रुप किया गया है, जिससे अव्यवस्था कम होगी और एक नजर में देखना आसान होगा।
Android 16 में नए एक्सेसिबिलिटी फीचर्स भी पेश किए गए हैं। हियरिंग डिवाइस वाले यूजर्स अब कॉल क्लैरिटी बढ़ाने के लिए अपने फोन के माइक्रोफोन का उपयोग कर सकते हैं, एक खास फीचर जो एसिस्टिव टेक्नोलॉजी के लिए एंड्रॉयड पर बेस्ड है। सिक्योरिटी पर खास ध्यान देते हुए नया एडवांस सिक्योरिटी सूट फिशिंग, मैलिशियरज ऐप और साइबर अटैक से बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करता है। यह एक्टिव सिस्टम तेजी से खतरे वाले ऑनलाइन माहौल में निजी डाटा की बेहतर सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया है।
एंड्रॉयड 16 अब टैबलेट एक्सपीरियंस को डेस्कटॉप जैसा बनाता है। नया डेस्कटॉप विंडोइंग फीचर यूजर्स को एक साथ कई ऐप विंडो खोलने और मैनेज करने की सुविधा देता है जो मल्टीटास्कर्स के लिए बेहतर है। Google ऐप ऑर्गेनाइजेशन और नेविगेशन को मैनेज करने के लिए एडवांस कीबोर्ड शॉर्टकट सपोर्ट और एक स्मार्ट टास्कबार ओवरफ्लो सिस्टम भी पेश कर रहा है।
TagsGoogle पेशAndroid 16बेहतर सिक्योरिटीस्मार्ट नोटिफिकेशनजैसे गजब फीचर्सGoogle introduced Android 16better securitysmart notificationsamazing featuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





