प्रौद्योगिकी

Google ने जारी किया जबरदस्त नया एडिटिंग फीचर, फोटोज को आसानी से कर सकेंगे एडिट

jantaserishta.com
13 Jun 2023 5:23 PM IST
Google ने जारी किया जबरदस्त नया एडिटिंग फीचर, फोटोज को आसानी से कर सकेंगे एडिट
x
जानें सब कुछ.
सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने वेब पर गूगल वन (क्लाउड स्टोरेज सर्विस) सब्सक्राइबर्स के लिए पोट्र्रेट लाइट, पोट्र्रेट ब्लर और डायनामिक सहित फोटो शेयरिंग और स्टोरेज सर्विस 'गूगल फोटोज' में नए एडिटिंग फीचर जोड़े हैं। कंपनी ने सोमवार को अपने 'गूगल फोटोज' अकाउंट से ट्वीट किया, अभी जारी किया गया है! पोट्र्रेट लाइट, पोट्र्रेट ब्लर, डायनामिक, कलर पॉप, एचडीआर और स्काई सुझाव अब वेब पर गूगल वन मेंबर्स के लिए उपलब्ध हैं, ताकि आप सीधे अपने कंप्यूटर से अपनी फोटोज को आसानी से एडिट कर सकें।
कंपनी के सपोर्ट पेज के मुताबिक, 'पोट्र्रेट लाइट' फीचर पोजिशन और ब्राइटनेस को किसी व्यक्ति के पोट्र्रेट के हिसाब से एडजस्ट करेगा, वहीं 'पोट्र्रेट ब्लर' बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट करेगा। कई पैलेट से चुनने के लिए स्काई पर क्लिक करें और स्काई में कलर और कंट्रास्ट को एडजस्ट करें।
दूसरी ओर, एचडीआर ऑप्शन बैलेंस फोटो के लिए इमेज में ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को बढ़ाएगा। इस बीच, इस साल मार्च में, कंपनी ने घोषणा की थी कि मैजिक इरेजर अब सभी पिक्सेल फोन और आईओएस सहित किसी भी गूगल वन सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। मैजिक इरेजर टूल तस्वीरों में डिस्ट्रैक्शन का पता लगाता है, जैसे फोटो बॉम्बर्स या पावर लाइन्स, ताकि यूजर्स उन्हें आसानी से हटा सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story