- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- वर्कस्पेस...
प्रौद्योगिकी
वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेटर को प्रभावित करने वाली एडमिन कंसोल की समस्या को गूगल ने किया ठीक
jantaserishta.com
5 Jun 2023 10:46 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज गूगल ने एडमिन कंसोल की समस्या को ठीक कर दिया है, जिससे वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेटर प्रभावित हुए थे। कुछ गूगल वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेटर को एडमिन कंसोल या डायरेक्टरी एपीआई का उपयोग कर लिस्ट बनाने, क्रिएट करने, अपडेट करने या डिलीट करने जैसे काम के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
गूगल वर्कस्पेस स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार, समस्या पिछले सप्ताह शुरू हुई थी और अब इसे सुलझा लिया गया है। टेक जायंट ने कहा, एडमिन कंसोल की समस्या का समाधान हो गया है। हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और आपके धैर्य और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।
इस साल फरवरी में, जीमेल और वर्कस्पेस जैसी कुछ गूगल सर्विस को संक्षिप्त आउटेज का सामना करना पड़ा था और भारत सहित दुनिया भर के कई यूजर्स एक्सेस करने में असमर्थ थे। आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर डॉट कॉम पर लगभग 60 फीसदी लोगों ने गूगल वेबसाइट के साथ समस्याओं की सूचना दी, जबकि 35 फीसदी लोगों को लॉगिन के साथ समस्या आई।
इस बीच, गूगल को दुनिया भर में जीमेल यूजर्स को प्रभावित करने वाली एक सर्विस आउटेज का सामना करना पड़ा, जिसके चलते इंटरनेट संदेश एक्सेस प्रोटोकॉल (आईएमएपी) के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के साथ ईमेल सिंक करते समय समस्याएं हुईं।
Tagsगूगलगूगल न्यूज़गूगल अपडेटवर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेटरGoogleGoogle NewsGoogle UpdateWorkspace Administrator
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





