- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Chrome में...
प्रौद्योगिकी
Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!
Tara Tandi
14 Feb 2026 8:00 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Google के Chrome ब्राउजर पर यूजर्स के लिए कंपनी ने एक बेहद कमाल का फीचर अब उपलब्ध करवा दिया है। इस फीचर के आ जाने से आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर अब क्रोम ब्राउजिंग और भी ज्यादा आसान होने वाली है। गूगल ने क्रोम पर अब Windows, Mac और Linux वाली सुविधा उपलब्ध करवा दी है। और इस सुविधा का नाम है 'टैब पिन'। यानी आप अब ऐसे टैब अपने फोन, टैबलेट आदि में पिन कर सकेंगे जिनकी आपको बार-बार जरूरत पड़ती है। इससे ब्राउजिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर व आसान होगा। आइए बताते हैं कैसे!
Google Chrome में अब टैब को Pin करने की सुविधा कंपनी ने उपलब्ध करवा दी है। यह फीचर कंपनी ने एंड्रॉयड (via) यूजर्स के लिए जारी किया है। इससे अब यूजर अपने पसंद के टैब को ऊपर पिन कर पाएंगे। जैसे ब्राउजर खुलेगा ये टैब सबसे ऊपर दिखाई देंगे, भले ही आप ऐप को बंद कर दें।
Pinned Tabs कैसे करें इस्तेमाल
Android के लिए क्रोम के 144.0.7559.132 वर्जन अपडेट के साथ कंपनी ने पिन टैब की सुविधा उपलब्ध करवा दी है।
टैब को पिन करने के लिए आपको उस टैब को प्रेस करके होल्ड करना होग।
अब मेन्यु से Pin tab विकल्प का चुनाव करें।
इससे टैब सेक्शन में वह क्रोम टैब सबसे ऊपर पिन हो जाएगा।
अगर यूजर ऐप को बंद भी कर देता है, तब भी यह ऊपर पिन रहेगा।
इसी तरह अगर आप पिन किए हुए टैब को हटाना यानी Unpin करना चाहते हैं तो इसी तरीका इस्तेमाल करके उसे Unpin भी कर सकते हैं।
Pin tab के फायदे
Pin tab के आ जाने से आपको अपने पसंदीदा टैब सुरक्षित रखने का विकल्प मिलता है।
कई बार ऐसा होता है कि किसी विशेष वेबसाइट को आपको बार-बार ब्राउजर में खोलना पड़ता है। इसके लिए बार-बार आपको वही स्टेप्स दोहराने पड़ते हैं। लेकिन पिन टैब से अब आप टैब को सेव कर सकते हैं और सीधे वापस उसी टैब में आकर वहीं से ब्राउजिंग शुरू कर सकते हैं जहां से आपने टैब को छोड़ा था।
कंपनी का मकसद यूजर्स को डेस्कटॉप के जैसे ही एक्सपीरियंस देना है जिससे एंड्रॉयड फोन पर भी यूजर कंप्यूटर जैसी सुविधा पा सकें।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





