प्रौद्योगिकी

यूजर्स को वेब पर सर्च चिप्स के साथ सर्च रिजल्ट्स को फिल्टर करने की अनुमति देगा गूगल चैट

jantaserishta.com
23 Dec 2022 1:55 PM IST
यूजर्स को वेब पर सर्च चिप्स के साथ सर्च रिजल्ट्स को फिल्टर करने की अनुमति देगा गूगल चैट
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| तकनीकी दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि वह अपने मौजूदा मोबाइल फीचर का विस्तार अपने कम्युनिकेशन सर्विस चैट ऑन दि वेब पर कर रहा है, जिससे उपयोगकर्ता सर्च रिजल्टस को सर्च चिप्स के साथ त्वरित रूप से परिशोधित कर सकते हैं। गूगल ने वर्कस्पेस अपडेट्स ब्लॉगपोस्ट में बुधवार को कहा कि यूजर्स की मदद के लिए उपलब्ध फिल्टर में फ्रॉम, सेड इन, डेट, हैज फाइल, हैज लिंक और मेंशन्स मी शामिल हैं।
उदाहरण के लिए, 'फ्रॉम' फिल्टर विशिष्ट लोगों द्वारा भेजे गए संदेशों को दिखाएगा। वहीं, 'सेड इन' फिल्टर किसी खास बातचीत या स्पेस में कहे गए संदेशों को प्रदर्शित करेगा।
इस फीचर का एडमिन कंट्रोल नहीं है और यह अब सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
इस बीच, पिछले महीने, टेक दिग्गज ने घोषणा की थी कि वह जल्द ही उपयोगकर्ताओं को अपने चैट प्लेटफॉर्म पर 'डू नॉट डिस्टर्ब' (डीएनडी) फीचर को शेड्यूल करने की अनुमति देगा।
एंड्रॉइड, आईओएस और वेब पर नए फीचर शुरू होने के बाद, 'सेट ए डु नॉट डिस्टर्ब' विभिन्न समय वृद्धि के नीचे प्रदर्शित होगा। उपयोगकर्ता कई टॉगल बना सकते हैं और उन्हें सेटिंग से आसानी से एक्टिवेट या डिएक्टिवेट कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story