प्रौद्योगिकी

खुशखबर: अब दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे व्हाट्सएप के मैसेज, WhatsApp 'Delete for Everyone' फीचर की टाइम लिमिट बढ़ रही

jantaserishta.com
3 Feb 2022 8:31 AM IST
खुशखबर: अब दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे व्हाट्सएप के मैसेज, WhatsApp Delete for Everyone फीचर की टाइम लिमिट बढ़ रही
x

WhatsApp का Delete for Everyone फीचर तो आपने इस्तेमाल किया होगा. ऐप इस फीचर में एक बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp जल्द ही Delete for Everyone फीचर का टाइम बढ़ा सकता है.

इसका टाइम बढ़ाकर दो दिन किया जा सकता है. इसका मतलब साफ है कि यूजर्स मैसेज भेजने के दो दिन बाद भी उसे डिलीट कर सकेंगे. फिलहाल WhatsApp यूजर्स को Delete for Everyone फीचर 1 घंटे, 8 मिनट और 16 सेकेंड के टाइम के साथ लिमिट के साथ मिलता है.
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप Delete for Everyone फीचर के टाइम लिमिट को दो दिन तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है. पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि WhatsApp इस लिमिट को एक हफ्ते तक बढ़ा सकता है.
WhatsApp इसके अतिरिक्त कई दूसरे फीचर्स पर भी काम कर रहा है. हाल में ही ऐप को iMessage जैसे फीचर को स्पॉट किया गया है, जिसमें यूजर्स मैसेज पर रिएक्शन दे सकते हैं. Wabetainfo के मुताबिक, ऐप इस फीचर को Android और iOS के अपकमिंग बीटा अपडेट में जोड़ सकता है.
मैसेज रिएक्शन फीचर की मदद से यूजर्स कई सारे इमोजी के जरिए किसी भी मैसेज पर रिएक्ट कर सकेंगे. यूजर्स को सिर्फ किसी मैसेज पर टैप करना होगा और फिर इमोजी सलेक्ट करके उसे सेंड कर देना होगा. यह फीचर काफी हद तक Apple के iMessage जैसा ही है.
Wabetanifo ने पहले बताया था कि मैसेज रिएक्शन end-to-end encrypted होगा, इसलिए चैट के बाहर कोई इसे नहीं देख सकेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp इस फीचर को सीमित इमोजी के साथ रोलआउट करेगा, लेकिन समय के साथ इसमें इमोजी की संख्या बढ़ेगी. यह फीचर Android और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story