प्रौद्योगिकी

WhatsApp यूजर्स के लिए Good News, ये फीचर आने वाला है?

jantaserishta.com
10 July 2022 12:18 PM IST
WhatsApp यूजर्स के लिए Good News, ये फीचर आने वाला है?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इससे यूजर्स मल्टीपल डिवाइस में चैट हिस्ट्री को सिंक कर पाएंगे. इस फीचर को Companion Mode कहा गया है. इससे यूजर्स सेकेंडरी मोबाइल डिवाइस को भी अपने वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक कर पाएंगे.

इसके लिए उन्हें एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी. यानी ये मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर जैसा ही है लेकिन इसमें दो स्मार्टफोन्स को एक डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है. जबकि मल्टी डिवाइस फीचर से स्मार्टफोन के अलावा चार अलग-अलग डिवाइस को सिंगल अकाउंट से लिंक किया जा सकता है.
इसको लेकर Wabetainfo ने रिपोर्ट किया है. Wabetainfo मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट है. रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर्स के लिए जल्द दूसपे फोन को वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक करना आसान होने वाला है.
यानी आप सिंगल वॉट्सऐप अकाउंट को दो फोन्स पर यूज कर सकते हैं. हालांकि, यूजर्स अकाउंट को डेस्कटॉप, टैब और दूसरे डिवाइस पर एक्सेस कर सकते हैं. ये फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में ही है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जब यूजर वॉट्सऐप अकाउंट में सेकेंडरी मोबाइल डिवाइस से लॉगिन करते हैं तो उनके चैट्स Companion डिवाइस में सिक्योरली कॉपी हो जाते हैं.
इस प्रोसेस को पूरा होने में कुछ समय लग सकता है. इस वजह से वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप पर उपलब्ध मैसेज सिस्टम को ऐड करने पर काम कर रहा है. इसमें यूजर्स को कहा जाता है कि चैट्स अभी भी सिंक हो रहे हैं. इस वजह से पुराने मैसेज अभी इस वक्त उपलब्ध नहीं हैं.
जैसा की ऊपर बताया गया है कि WhatsApp का Companion Mode फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में ही है. इस वजह से इसे जारी करने में समय लग सकता है. कंपनी इस फीचर को ड्रॉप भी कर सकती है. फिलहाल इसके लिए ऑफिशियल अनाउसमेंट का इंतजार करना होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story