प्रौद्योगिकी

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी: मिलेगा 100GB डेटा और फ्री कॉलिंग, आया ये नया प्लान

jantaserishta.com
6 July 2021 4:36 PM IST
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी: मिलेगा 100GB डेटा और फ्री कॉलिंग, आया ये नया प्लान
x

BSNL के नए 447 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 60 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है. इस दौरान ग्राहकों को इसमें 100GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसमें डेटा के लिए कोई डेली लिमिट नहीं तय की गई है.

डेटा के अलावा ग्राहकों को इस प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS मिलेंगे. इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को फ्री BSNL ट्यून्स और इरोज नाउ इंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेगी.
आपको बता दें Vi और Jio भी 447 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं. Vi के 447 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 60 दिन की वैलिडिटी, बिना डेली डेटा लिमिट 50GB डेटा, सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 100SMS और Vi मूवीज एंड TV का फ्री एक्सेस दिया जाता है.
इसी तरह जियो के 447 रुपये वाले प्लान में बिना डेली डेटा लिमिट 50GB डेटा, रोज 100SMS, अनलिमिटेड कॉल्स, जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और 60 दिन की वैलिडिटी दी जाती है.
इसी तरह एयरटेल 456 रुपये का प्लान ग्राहकों को ऑफर करता है. ये प्लान 50GB डेटा, 60 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS के साथ आता है. इनके अवावा ऐमेजॉन प्राइम मोबाइल एडिशन का 30 दिन का फ्री ट्रायल, Airtel Xstream, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक ऑफर किया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story