- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Bharat Taxi यूज करने...
प्रौद्योगिकी
Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
Tara Tandi
13 Feb 2026 7:54 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Paytm ने भारत की नई सरकार-समर्थित राइड-हेलिंग सर्विस Bharat Taxi के साथ एक साझेदारी के लिए Memorandum of Understanding (MoU) साइन किया है। कंपनी के मुताबिक इस पार्टनरशिप के तहत Paytm अपना मोबाइल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर Bharat Taxi प्लेटफॉर्म पर एक्सपेंड करेगी, ताकि यात्री UPI के जरिए Bharat Taxi ऐप के अंदर ही राइड के पेमेंट्स कर सकें। इसके अलावा Paytm QR कोड, Soundbox और कार्ड मशीन जैसी पेमेंट तकनीकों को भी प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करने का प्लान कर रही है, जिससे पेमेंट एक्सेप्टेंस और भी आसान और सेफ हो।
Paytm ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि साझेदारी ड्राइवरों के UPI ऑनबोर्डिंग को बढ़ावा देने, Bharat Taxi मिनी-ऐप की संभावित मौजूदगी और दोनों इकोसिस्टम के बीच विजिबिलिटी व इंगेजमेंट को बढ़ाने के इरादों को आगे ले जाएगी। Paytm की तरफ से यह कदम ड्राइवरों के लिए फाइनेंशियल इंक्लूजन को मजबूत करने और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेस तक उनकी पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से है।
Bharat Taxi को 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने औपचारिक रूप से लॉन्च किया था। यह भारत का पहला को-ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका ऑपरेशन सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड के तहत किया जा रहा है। इस सर्विस का लक्ष्य ड्राइवर्स को मालिकाना हक और बेहतर इनकम के मौके देना है, साथ ही पारदर्शी किराया और सर्ज प्राइसिंग से फ्री सर्विस देना है।
Bharat Taxi दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में पहले ही शुरू हो चुकी है और इसे अगले दो-तीन वर्षों में पूरे भारत में पेश करने की योजना है। प्लेटफॉर्म ड्राइवरों से किसी कमीशन को काटे बिना, को-ऑपरेटिव इनकम मॉडल अपनाता है, ताकि ड्राइवर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खुद रख सकें। यह मॉडल पारंपरिक राइड-हेलिंग कंपनियों जैसे Uber, Ola और Rapido को चुनौती देता है, जो किराया पर कमीशन और सर्ज चार्ज वसूलते हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





