प्रौद्योगिकी

भारत में Gmail हुआ डाउन, कई लोगों को आ रही ये दिक्कत

jantaserishta.com
12 Oct 2021 5:27 PM IST
भारत में Gmail हुआ डाउन, कई लोगों को आ रही ये दिक्कत
x

नई दिल्ली,: अभी हाल ही में फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस डाउन हो गई थी. अब Gmail की सर्विस काम नहीं कर रही है. भारत के कई हिस्सों में लोग गूगल की इस फ्री ईमेल सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. Gmail यूजर्स न तो मेल सेंड कर पा रहे हैं ना ही उन्हें कोई मेल मिल पा रहा है.

इंटरनेट सर्विस आउटेज पर नजर रखने वाली साइट Down Detector के अनुसार 68 परसेंट लोगों ने रिपोर्ट किया है कि उन्हें वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. 18 परसेंट यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन को रिपोर्ट किया जबकि 14 परसेंट यूजर्स को लॉगिन में दिक्कत आ रही है.
इसको लेकर लोग ट्विटर पर भी रिपोर्ट कर रहे हैं. लोग #gmaildown के साथ ट्वीट कर रहे हैं. कंपनी ने अभी तक आउटेज का कारण नहीं बताया है. भारत के कई हिस्सों से यूजर्स जीमेल के डाउन रहने की शिकायत कर रहे हैं.
अभी हाल ही में सोशल मीडिया जायंट फेसबुक भी आउटेज का शिकार बना था. फेसबुक के साथ वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम भी 6 घंटे से अधिक डाउन रहा था. पिछले हफ्ते में ये दो बार डाउन हो गया था.
बाद में कंपनी ने बताया कि राउटर कॉन्फिग्रेशन में गड़बड़ी की वजह ये आउटेज हुआ. इससे फेसबुक को काफी नुकसान भी पहुंचा था. अब Gmail के डाउन पर गूगल के स्टेटमेंट का इंतजार यूजर्स कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story