- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Gmail ने एंड्रॉइड...
प्रौद्योगिकी
Gmail ने एंड्रॉइड फोल्डेबल्स पर 2-पेन व्यू किया शुरू
jantaserishta.com
26 Feb 2023 10:59 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि उसने एंड्रायड फोल्डेबल्स के लिए जीमेल पर 2-पेन व्यू शुरू किया है। टेक जायंट ने वर्कस्पेस अपडेट्स ब्लॉगपोस्ट में कहा, बड़ी स्क्रीन डिवाइस पर टॉप क्लास यूजर्स एक्सपीरियंस प्रदान करने के हमारे मिशन के हिस्से के रूप में, एंड्रॉइड फोल्डेबल-डिवाइस यूजर गूगल मीट और जीमेल के लिए 2 पेन व्यू तक पहुंच बनाने में सक्षम हैं।
ब्लॉगपोस्ट में आगे कहा गया, हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि इसमें जीमेल ऐप में चैट टैब भी शामिल है।
इस महीने की शुरूआत में, टेक दिग्गज ने घोषणा की थी कि वह जीमेल में एक नई सुविधा शुरू कर रहा है जो एडमिन को स्पैम फिल्टर को अक्षम करने और सभी यूजर्स के लिए या सेंडर्स की एक विशिष्ट अनुमत सूची के लिए वॉर्निग बैनर छिपाने की अनुमति देगा।
कंपनी ने कहा था, 'अपने अंतिम यूजर्स के साथ एंटी-फिशिंग ट्रेनिंग आयोजित करते समय आप इन चेतावनियों को बंद करने पर विचार कर सकते हैं।'
Tagsजीमेलएंड्रॉइड फोल्डेबल्स2-पेन व्यूजीमेल न्यूज़जीमेल फीचरजीमेल अपडेटGmailAndroid Foldables2-Pane ViewGmail NewsGmail FeaturesGmail Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





