प्रौद्योगिकी

JOB गई! फरवरी में 17,400 से अधिक टेक कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी

jantaserishta.com
12 Feb 2023 1:41 PM IST
JOB गई! फरवरी में 17,400 से अधिक टेक कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| टेक उद्योग में 17,400 से अधिक कर्मचारियों ने वैश्विक स्तर पर फरवरी के महीने में नौकरी खो दी है। भारत में भी कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। 2023 में अब तक, दुनिया भर में लगभग 340 कंपनियों ने 1.10 लाख से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।
इस महीने छंटनी शुरू करने वाली प्रमुख कंपनियों में याहू, बायजू, गो डैडी, गिटहब, ईबे, ऑटो डेस्क, ओएलक्स ग्रुप और अन्य शामिल हैं।
लेऑफ डॉट एफवाईआई की वेबसाइट के अनुसार, जनवरी में 1 लाख के करीब लोगों ने वैश्विक स्तर पर जनवरी के महीने में नौकरी खो दी।
अकेले जनवरी में दुनिया भर में 288 से अधिक कंपनियों द्वारा औसतन प्रतिदिन 3,300 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
मंदी की आशंकाओं के बीच आने वाले दिनों में नौकरियों में और कटौती की संभावना है।
पिछले साल नवंबर में 11,000 कर्मचारियों को निकालने के बाद, मेटा (पूर्व में फेसबुक) कथित तौर पर अपने कर्मचारियों की संख्या को और कम करने की योजना बना रहा है।
एविएशन कंपनी बोइंग इस साल फाइनेंस और एचआर वर्टिकल में 2,000 नौकरियों की कमी कर रही है और कंपनी इनमें से एक तिहाई जॉब टाटा कंसल्टिंग सर्विसेज (टीसीएस) को बेंगलुरु में आउटसोर्स करती है।
2022 में, 1,000 से अधिक कंपनियों ने 1,54,336 कर्मचारियों की छंटनी की थी।
अब तक ढाई लाख से ज्यादा टेक कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story