प्रौद्योगिकी

Garmin Fenix 8 स्मार्टवॉच मिलेगा सोलर चार्जिंग फीचर, जानिए कितनी है कीमत

Tara Tandi
29 Aug 2024 10:30 AM GMT
Garmin Fenix 8 स्मार्टवॉच मिलेगा सोलर चार्जिंग फीचर, जानिए कितनी है कीमत
x
Garmin Fenix 8टेक न्यूज़ : Garmin ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fenix ​​​​8 और Fenix ​​​​8 Solar को लॉन्च कर दिया है। ये मल्टीस्पोर्ट स्मार्टवॉच हैं जिनका इस्तेमाल आउटडोर के साथ-साथ एथलीट भी कर सकते हैं। इस बार कंपनी ने Fenix ​​​​8 स्टैंडर्ड मॉडल में AMOLED डिस्प्ले दिया है। वहीं, जो यूजर्स लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं उनके लिए कंपनी ने Fenix ​​​​8 Solar मॉडल पेश किया है। इसमें मेमोरी-इन-पिक्सल डिस्प्ले, और सोलर चार्जिंग फीचर दिया गया है। कंपनी ने दोनों मॉडल को 47mm और 51mm के साइज में पेश किया है। लेकिन स्टैंडर्ड Fenix ​​​​8 AMOLED डिस्प्ले वाले मॉडल के लिए 43mm का साइज भी पेश किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Garmin Fenix 8, Fenix 8 Solar price
Garmin Fenix 8 की कीमत 999.99 डॉलर (लगभग 84,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, Fenix ​​​​8 Solar मॉडल की कीमत 1099.99 डॉलर (करीब 92,000 रुपये) से शुरू होती है। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
Garmin Fenix ​​​​8, Fenix ​​​​8 Solar स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने Garmin Fenix ​​​​8 में AMOLED डिस्प्ले दिया है। जिसका साइज 1.4 इंच है। इसमें 454 x 454 पिक्सल रेजोल्यूशन है। जबकि Fenix ​​​​8 Solar मॉडल में 1.3 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 260 x 260 पिक्सल रेजोल्यूशन है। यह मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो स्मार्टवॉच में लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं। क्योंकि इसमें मेमोरी-इन-पिक्सल डिस्प्ले है, और सोलर चार्जिंग फीचर दिया गया है। दोनों मॉडल 47mm और 51mm के साइज में आते हैं। Fenix ​​​​8 AMOLED डिस्प्ले वाले मॉडल के लिए 43mm का साइज भी पेश किया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। इनकी मदद से डिवाइस में वॉयस असिस्टेंट फीचर काम करता है और वॉयस नोट रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। डिवाइस में बिल्ट-इन फ्लैशलाइट भी है। ये QZSS और BEIDOU जैसे ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम को भी सपोर्ट करते हैं।
स्मार्टवॉच को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें मिलिट्री स्टैंडर्ड्स को भी परखा गया है। बताया जा रहा है कि यह वॉच 40 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंट है। बैटरी की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 16 दिन तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है। वहीं, कंपनी ने बताया है कि सोलर मॉडल में 21 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। कंपनी का कहना है कि नया सोलर मॉडल 50 फीसदी तक ज्यादा सोलर एनर्जी कैप्चर करने की क्षमता रखता है।
Next Story