- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 13s से लेकर...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 13s से लेकर Vivo V50, iQOO 13 तक ये हैं बेस्ट 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन
Tara Tandi
19 Jun 2025 4:37 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: आज के समय में फोन निर्माता कंपनियां स्मार्टफोन में बेहतर कैमरा सेटअप प्रदान कर रही हैं। हालांकि, मिड बजट रेंज से ही बेहतर कैमरा से लैस स्मार्टफोन की शुरुआत होती है। अगर आप भी 40-50 हजार रुपये के बजट के साथ दो 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम बाजार में मौजूदा दो 50 मेगापिक्सल से लैस टॉप 5 स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। आइए दो 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दो 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस स्मार्टफोन
OnePlus 13s
OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 13s के 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
iQOO 13
iQOO 13 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। iQOO 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। iQOO 13 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
Realme GT 7 Pro
Realme GT 7 Pro के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और 120x हाइब्रिड जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। GT 7 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। Realme GT 7 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
Vivo V50
Vivo V50 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर, OIS, ZEISS के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo V50 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 है।
Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फोटो फोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 50x सुपर जूम के साथ 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Edge 60 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम 4nm प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 60 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये है।
TagsOnePlus 13sVivo V50iQOO 13बेस्ट 50 मेगापिक्सल कैमरा5 स्मार्टफोनBest 50 megapixel camera5 smartphonesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





