- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Galaxy Z Fold 7, Z...
प्रौद्योगिकी
Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 फोल्डेबल्स से लेकर Watch 8 Series के लॉन्च तक, जानें सब कुछ
Tara Tandi
10 July 2025 7:46 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Unpacked 2025 Highlights: Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट - Galaxy Unpacked 2025 भारत में आज रात 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। दुनियाभर की नजरें इस पर टिकी हैं, क्योंकि इस बार कंपनी अपने फोल्डेबल लाइनअप की 7वीं जनरेशन लॉन्च करने जा रही है। इवेंट को Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत समेत दुनियाभर के टेक फैन्स और एक्सपर्ट्स इसके लिए तैयार बैठे हैं।
इस इवेंट के शोस्टॉपर होंगे Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7, जिनके डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Fold 7 को अब तक के सबसे पतले फोल्डेबल के तौर पर टीज किया गया है, जिसमें Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर, 200MP कैमरा और नई Galaxy AI क्षमताएं मिलेंगी। Flip 7 में भी बड़ी कवर स्क्रीन, ज्यादा पावरफुल बैटरी और बेहतर कैमरे की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, एक नया बजट वेरिएंट - Galaxy Z Flip 7 FE भी लॉन्च हो सकता है।
इसके अलावा, Samsung नई Galaxy Watch 8 सीरीज (Ultra वेरिएंट सहित), One UI 8 (Android 16 बेस्ड) और शायद एक ट्राई-फोल्ड Galaxy G Fold कॉन्सेप्ट का टीजर भी पेश कर सकता है। हेल्थ-ट्रैकिंग, स्मार्ट AI फीचर्स और एक्सेसरीज में गैलेक्सी इकोसिस्टम का विस्तार इस इवेंट का बड़ा फोकस रहेगा। नीचे हम आपको दे रहे हैं मिनट-दर-मिनट लाइव अपडेट्स, ताकि आप कुछ भी मिस न करें।
TagsGalaxy Z Fold 7Z Flip 7 फोल्डेबल्सWatch 8 Series लॉन्चZ Flip 7 foldablesWatch 8 Series launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





