- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- नीति आयोग के पूर्व...
प्रौद्योगिकी
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत का Twitter ब्लू टिक गायब
jantaserishta.com
22 April 2023 4:10 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी उन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने ट्विटर पर ब्लू टिक खो दिया है।
इससे पहले कहा गया था कि ट्विटर सरकारी अकाउंट्स और सरकारी अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अकाउंट्स से वेरिफाइड स्टेटस को नहीं हटाएगा।
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में सभी लीगेसी अकाउंट्स से ब्लू चेकमार्क को सस्पेंड कर दिया है।
जी-20 शेरपा पोस्ट पर काबिज अमिताभ कांत के अकाउंट से वेरिफाइड चेक मार्क हटने से हर कोई हैरान है।
भारत में, ब्लू वेरिफाइड स्टेटस प्राप्त करने के लिए 900 रुपये प्रति माह (या 9,400 रुपये प्रति वर्ष) का भुगतान करना पड़ता है।
4 लाख से अधिक लेगेसी वेरिफाइड यूजर्स ब्लू चेक मार्क को गुडबाय कह चुके हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ मशहूर हस्तियों को मस्क की ओर से ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की पेशकश की गई है।
सिंगर रिहाना और अमेरिकी सिंगर/सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट के पास अभी भी ब्लू टिक है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इसे खरीदा है या मस्क ने उन्हें इसकी पेशकश की है।
Tagsअमिताभ कांतअमिताभ कांत ट्विटर ब्लू टिकट्विटर ब्लू टिकट्विटरAmitabh KantAmitabh Kant Twitter Blue TickTwitter Blue TickTwitter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





