प्रौद्योगिकी

विदेशी भी कर पाएंगे UPI का उपयोग, NPCI ने AI समिट के लिए UPI वन वर्ल्ड किया लॉन्च

Tara Tandi
17 Feb 2026 8:04 PM IST
विदेशी भी कर पाएंगे UPI का उपयोग, NPCI ने AI समिट के लिए UPI वन वर्ल्ड किया लॉन्च
x
Technology टेक्नोलॉजी: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 5 दिवसीय शिखर सम्मेलन India AI Impact Summit 2026 में 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के लिए खासतौर पर यूपीआई-बेस्ड पेमेंट सर्विस UPI One World लॉन्च की है। यह सर्विस वर्तमान में पायलट फेज में है। इस सर्विस को नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एआई समिट में भारतीय बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर की जरूरत के बिना किसी व्यक्ति और व्यापारी के बीच ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस एआई समिट में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सिलिकॉन वैली की जानी-मानी हस्तियां भी इसमें शामिल हो रही हैं।
NPCI में ग्रोथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सोहिनी राजोला ने कहा कि "यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में 'यूपीआई वन वर्ल्ड' सर्विस विदेशी प्रतिनिधियों को भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की जानकारी प्रदान करती है। इस पहल से इस बात की झलक मिलती है कि कैसे क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम ज्यादा बेहतर तरीके से कनेक्टेड ग्लोबल डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा दे सकता है।"
यह वॉलेट नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एआई समिट पर मौजूद NPCI पवेलियन में ऑथोराइज्ड इश्यूर्स के जरिए उपलब्ध है। इंटरनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ट्रैवलर वॉलेट में पैसा जमा कर सकते हैं और स्टैंडर्ड यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके ट्रांजेक्शन पूरा कर सकते हैं। इस सर्विस के जरिए हर ट्रांजेक्शन पर अधिकतम 25 हजार रुपये लोड किए जा सकते हैं और प्रति माह की लिमिट 50 हजार रुपये है। यात्रा के आखिर में बाकी पैसों को विदेशी करेंसी एक्सचेंज नियमों के अनुसार उसी पेमेंट सोर्स में वापस कर दिया जाएगा।
यूपीआई की इस नई सर्विस के जरिए इंटरनेशनल यात्रियों को कैश रखने या मुश्किल करेंसी एक्सचेंज के झंझट में फसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। NPCI ने जनवरी 2026 में 21.70 बिलियन ट्रांजेक्शन किए हैं। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में इस इंटीग्रेशन के जरिए NPCI ग्लोबल पॉलिसी निर्माताओं और टेक दिग्गजों को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से रूबरू करवाना चाहती है।
UPI One World कैसे करें उपयोग
UPI One World को उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में एंड्रॉयड या iOS के आधिकारिक ऐप स्टोर से Transcorp का CheqUPI ऐप डाउनलोड करना है।
CheqUPI ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने पासपोर्ट और वीजा की जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
फिर एक सेल्फी अपलोड करनी होगी और यूपीआई पिन बनाकर पहचान का सत्यापन पूरी करना होगा।
जब सिस्टम आपके आवेदन को स्वीकृत करेगा तो फिर आपको एक यूनिक UPI ID मिलेगी।
फिर आप अपने इंटरनेशल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके अपने वॉलेट में पैसा लोड कर पाएंगे।
सबसे आखिर में अपने फोन के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर पाएंगे।
Next Story