प्रौद्योगिकी

फ्लाइंग बाइक: पहली फ्लाइंग बाइक बुकिंग की शुरुआती कीमत क्या है

Kajal Dubey
5 Jan 2023 9:08 AM IST
फ्लाइंग बाइक: पहली फ्लाइंग बाइक बुकिंग की शुरुआती कीमत क्या है
x
फ्लाइंग बाइक : दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गई है। यह मोटरसाइकिल 30 मिनट तक 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती है। उड़ने वाली इस बाइक का नाम 'स्पीडर' है। इसकी शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपए तय की गई है। 136 किलो वजनी यह बाइक 272 किलो वजन ढोने में सक्षम है। इस बाइक को रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है। उड़ने वाली इस बाइक को अमेरिका की जेटपैक एविएशन कंपनी बनाती है। पहले डिजाइन में चार टर्बाइन थे। वहीं, फाइनल प्रोडक्ट में 8 टर्बाइन होंगे।
इस उड़ने वाली मोटरसाइकिल का उड़ान परीक्षण जेटपैक एविएशन द्वारा किया गया था। इसे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। 2-3 साल में कंपनी की 8 जेट इंजन स्पीडर उड़ने वाली बाइक्स के बाजार में आने की संभावना है।
Next Story