- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- आ रही बड़ी सेल, बंपर...
प्रौद्योगिकी
आ रही बड़ी सेल, बंपर डिस्काउंट की आएगी बहार, जानें सब कुछ
jantaserishta.com
4 Sept 2022 10:38 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
Flipkart पर जल्द Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है.
नई दिल्ली: Flipkart पर जल्द Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है. हालांकि, कंपनी ने इसकी डेट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, इस महीने की आखिरी में सेल Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत हो सकती है. सेल में iPhone पर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक, Flipkart की ये सेल 23 सितंबर से शुरू होगी. फ्लिपकार्ट सेल के अलावा Amazon भी अपनी सेल की शुरूआत कर सकता है. इस दौरान iPhone के अलावा दूसरे स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा.
इस सेल में iPhone 13 पर छूट दी जाएगी. इसके अलावा iPhone 12 पर डिस्काउंट दिया जाएगा. कंपनी बैंक डिस्काउंट भी देगी. ICICI बैंक और एक्सिस बैंक यूजर्स को भी छूट देगी. इसको लेकर कंपनी ने टीज कर दिया है.
बैंक ऑफर्स के अलावा यूजर्स को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी इन स्मार्टफोन्स पर दिए जाएंगे. माना जा रहा है कि iPhone के अलावा Realme, Poco, Vivo, Apple और Samsung के बेस्ट सेलिंग फोन्स पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा.
हालांकि, लोगों की नजर iPhone 13 पर है. क्योंकि, Apple iPhone 14 को लॉन्च करने वाला है. इसके बाद पुराने आईफोन की कीमत में भारी गिरावट आएगी. ऐसे में आपका बजट कम है और Apple iPhone 12 या iPhone 13 लेना चाहते हैं तो आपको कुछ टाइम का इंतजार करना चाहिए.
फिलहाल Flipkart पर iPhone 13 को 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस फोन को भारत में 79,990 रुपये में पेश किया गया था. ये कीमत इसके बेस वैरिएंट के लिए जिसमें 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 2000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





