प्रौद्योगिकी

फ्लिपकार्ट की सेल: इस दिन शुरू हो रही, भारी डिस्काउंट मिलेगा, हाथ से जाने न दें डील

jantaserishta.com
3 Sept 2022 10:19 AM IST
फ्लिपकार्ट की सेल: इस दिन शुरू हो रही, भारी डिस्काउंट मिलेगा, हाथ से जाने न दें डील
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बड़ी सेल का इंतजार कर रहे थे, तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है. Flipkart ने अपनी अपकमिंग सेल का ऐलान कर दिया है. यह कोई आम सेल नहीं बल्कि Flipkart Big Billion Days सेल है. इस सेल में आपको विभिन्न स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा.

फ्लिपकार्ट ने सेल की माइक्रोसाइट जारी कर दी है. कंपनी ने अभी डील्स को रिवील नहीं किया है, लेकिन कुछ चीजों को टीज जरूर कर दिया है. सेल पेज पर आईफोन को टीज किया गया है. इसके अलावा कंज्यूमर्स को 80 परसेंट का डिस्काउंट इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर मिलेगा.
नया टीवी या कोई दूसरा होम अप्लायंस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Flipkart Sale का फायदा उठा सकते हैं. टीवी और होम अप्लायंस आइटम्स पर भी सेल में 80 परसेंट तक छूट मिलेगी. इसमें आपको 199 रुपये की शुरुआती कीमत पर गीजर और दूसरे आइटम्स मिलेंगे.
वहीं एयर कंडीशनर पर 55 परसेंट तक डिस्काउंट होगा. 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर टॉप ब्रांड्स के टीवी मिलेंगे. सेल में फैशन प्रोडक्ट्स पर 60 परसेंट तक छूट मिलेगी. कंज्यूमर्स को कुछ खास डील्स हर दिन मिलेंगी, जिनका फायदा उठाकर आप सस्ते में बहुत से आइटम्स खरीद सकते हैं.
सेल में रोजाना रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे क्रेजी डिल्स मिलेंगी. Flipkart Big Billion Days Sale कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी नहीं है. कंपनी जल्द ही सेल डेट का ऐलान कर सकती है. उम्मीद है कि फ्लिपकार्ट की यह सेल नवरात्रि से पहले होगी. Flipkart Sale में आपको बैंक डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा.
यहां आप ICICI Bank और Axis Bank कार्ड पर 10 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं. सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स को रिवील नहीं किया गया है. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर आपको कई आकर्षक डील्स जरूर मिलेंगी.
यहां से आप 75 परसेंट डिस्काउंट पर ट्रिमर खरीद सकते हैं. गेमिंग लैपटॉप्स पर 40 परसेंट तक की छूट मिलेगी. प्रिंटर, मॉनिटर और दूसरे आइटम्स को आप 80 परसेंट तक की छूट पर खरीद सकेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story