प्रौद्योगिकी

Realme Pad Mini और Buds Q2s की पहली सेल आज, यहां जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
2 May 2022 10:52 AM IST
Realme Pad Mini और Buds Q2s की पहली सेल आज, यहां जानें पूरी डिटेल्स
x

नई दिल्ली: Realme Pad Mini और Buds Q2s को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था. आज ये डिवाइस पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे. Realme Pad Mini कंपनी का अफोर्डेबल टैबलेट है. कंपनी इन डिवाइस पर ऑफर भी दे रही है.

Realme Pad Mini की कीमत और ऑफर
Realme Pad Mini को चार वैरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज WiFi वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. जबकि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज LTE कनेक्टिविटी वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है.
इसी तरह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज WiFi वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. इस स्टोरेज के LTE कनेक्टिविटी के लिए आपको 14,999 रुपये खर्च करने होंगे. Realme भारत में चौथी एनिवर्सरी मना रहा है.
इस वजह से सभी Realme Pad Mini वैरिएंट्स पर कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इस ऑफर के बाद Realme Pad Mini के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज WiFi वैरिएंट की कीमत केवल 8,999 रुपये हो जाती है. यानी आप 10 हजार से भी कम में इसे टैबलेट को खरीद सकते हैं.
Realme Buds Q2s ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है. इस डिवाइस को नाइट ब्लैक, पेपर ग्रीन और पेपर व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Buds Air 3 के नए Nitro Blue वैरिएंट की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है. इसकी सेल 4 मई से होगी.
Realme Pad Mini और Realme Buds Q2s की सेल आज से शुरू होगी. इसे सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और मेनलाइन चैनल्स के जरिए आज यानी 2 मई को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध करवाया जाएगा. इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story