प्रौद्योगिकी

launch से पहले ही लीक हुए OPPO के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X8 Ultra के फीचर्स

Tara Tandi
25 July 2024 2:22 PM GMT
launch से पहले ही लीक हुए OPPO के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X8 Ultra के फीचर्स
x
Oppo मोबाइल न्यूज़ : ओप्पो आने वाले महीनों में Find X7 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर X8 सीरीज ला सकता है। इसमें सबसे पहले Oppo Find X8 और Oppo X8 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद बड़े मॉडल Oppo Find X8 Ultra को पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं, बाजार में आने से पहले ब्रांड के प्रमुख की ओर से अल्ट्रा मॉडल की डिटेल्स की पुष्टि की गई है। आइए Find X8 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ओप्पो Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक वीडियो जारी किया।
वीडियो में ब्रांड प्रमुख ने Find X8 Ultra के प्रोडक्ट मैनेजर और स्ट्रक्चरल इंजीनियर से बातचीत की। इसमें फोन के बारे में अहम डिटेल्स सामने आई हैं।
स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने खुलासा किया कि Find X8 Ultra को Find X7 Ultra से पतला रखा जा सकता है। इसका डायमेंशन करीब 9.5mm हो सकता है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल Find X7 Ultra से छोटा बताया गया है।
बैटरी को लेकर बताया गया है कि नए मॉडल में Find X7 Ultra की 5,000mAh की बैटरी से बड़े साइज की बैटरी मिल सकती है। यह 6,000mAh से कम होने की संभावना है।
Oppo Find X8 सीरीज में IP68 रेटिंग, ग्लास बॉडी समेत AG मैट ग्लास फिनिश डिजाइन दिया जा सकता है।
Oppo Find X8 Ultra के स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)
डिस्प्ले: Oppo Find X8 Ultra में चारों तरफ माइक्रो-कर्वचर वाला OLED पैनल होने की बात कही गई है। इसमें 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।
चिपसेट: इस Oppo फ्लैगशिप में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसे आने वाले अक्टूबर में पेश किया जा सकता है।
कैमरा: Oppo Find X8 Ultra के बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें चार 50 मेगापिक्सल के लेंस हो सकते हैं। पिछले मॉडल की तरह X8 Ultra में भी डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की सुविधा हो सकती है।
अन्य: यह डिवाइस दो-तरफ़ा उपग्रह कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।
Next Story